8 नवंबर 2026, 7:52 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
विश्व

पत्नी की लाश को आरी से काटा, फिर कचरे में फेंके टुकड़े, US में भारतीय मूल के आरोपी का कबूलनामा

अमेरिका के वर्जीनिया की एक कोर्ट में अपनी पत्नी की हत्या के आरोपी भारतीय मूल के व्यक्ति ने कहा कि पत्नी की मौत के बाद उसने शव के टुकड़े कर दिए थे. नरेश भट्ट ने कोर्ट को बताया कि उनकी पत्नी ममता कफले भट्ट ने आत्महत्या की थी. उन्होंने दावा किया कि बेड के पास उनकी पत्नी बेहोश पड़ी थीं, ऐसा लग रहा था कि उ

पत्नी की लाश को आरी से काटा, फिर कचरे में फेंके टुकड़े, US में भारतीय मूल के आरोपी का कबूलनामा
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

अमेरिका के वर्जीनिया की एक कोर्ट में अपनी पत्नी की हत्या के आरोपी भारतीय मूल के व्यक्ति ने कहा कि पत्नी की मौत के बाद उसने शव के टुकड़े कर दिए थे. नरेश भट्ट ने कोर्ट को बताया कि उनकी पत्नी ममता कफले भट्ट ने आत्महत्या की थी. उन्होंने दावा किया कि बेड के पास उनकी पत्नी बेहोश पड़ी थीं, ऐसा लग रहा था कि उन्होंने कोई बेहद जहरीला कीटनाशक खा लिया था.

नरेश भट्ट पर अपनी 28 वर्षीय पत्नी की हत्या करने, शव को क्षत-विक्षत करने और उसे छिपाने का आरोप है. उनकी पत्नी आखिरी बार 29 जुलाई, 2024 को एक वीडियो कॉल के दौरान देखी गई थीं, जिसके बाद से वह लापता हैं और माना जा रहा है कि उनकी हत्या कर दी गई है. भट्ट ने इन आरोपों को मानने से इनकार कर दिया. 

पत्नी को बचाने के लिए दिया था CPR
उन्होंने कहा कि शव के टुकड़े करने के लिए आरी का इस्तेमाल करने से पहले उन्होंने पत्नी को बचाने के लिए CPR और अन्य उपाय किए थे. WUSA (चैनल 9) की एक रिपोर्ट के अनुसार, भट्ट ने दावा किया कि इसके बाद उन्होंने खुद भी अपनी जान लेने के बारे में सोचा था. 

जब उनसे पूछा गया कि पत्नी को बेहोश पाकर उन्होंने 911 पर कॉल क्यों नहीं किया तो भट्ट ने कहा, "मुझे नहीं पता कि मैंने ऐसा क्यों नहीं किया. मैंने कॉल करने की कोशिश की थी, लेकिन मैं बहुत डरा हुआ था. जैसे मुझ पर कुछ हावी हो गया हो. मैं बहुत ज्यादा घबराया हुआ था." 

2 साल से भी अधिक समय से लापता
भट्ट का ये चौंकाने वाला दावा उनके मुकदमे के पांचवें हफ्ते में सामने आया है, जबकि उनकी पत्नी 2 साल से भी अधिक समय से लापता हैं. ममता के काम पर न पहुंचने के बाद 5 अगस्त को उनके लापता होने की पहली रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. शुरुआत में भट्ट ने पुलिस से कहा था कि उन्हें नहीं लगता कि उनकी पत्नी लापता हैं, लेकिन बाद में उन्होंने खुद ही उनके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई. 

शव को आरी से काटने की कोशिश
WUSA की रिपोर्ट के अनुसार, भट्ट ने गवाही में बताया कि उन्होंने ममता को होश में लाने के लिए एक घंटे तक कोशिश की, लेकिन जब यह साफ हो गया कि उनकी मौत हो चुकी है तो वह उनके शव को बाथरूम में ले गए. पहले शव को कचरे के डिब्बे में डालने का फैसला किया था, लेकिन वो उसमें फिट नहीं आ रहा था, इसलिए उन्होंने आरी से उसे काटा. भट्ट ने कबूल किया कि उन्होंने ममता के शव को कई थैलों में भरकर कचरे में फेंक दिया था, ताकि वह किसी को न मिल सके.

ये भी पढ़ें

'अमेरिका भाग जाएं ज्ञानेश कुमार', ट्रंप का नाम लेकर महुआ मोइत्रा की CEC को सलाह

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗