16 अक्टूबर 2026, 6:28 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

पप्पू गिरधारी बोला- मंत्री पत्नी ने ऑडियो AI से बनाया:रेखा आर्य के पास 210 करोड़ की अवैध संपत्ति, मैं CM आवास पर धरना दूंगा

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के FIR दर्ज कराने के बाद पति गिरधारी लाल साहू ने फेसबुक पर लाइव आकर अपनी बात रखी। गिरधारी ने कहा- रेखा ने ये ऑडियो AI से बनाया गया है। मैंने कोई जुर्म नहीं किया, कोई अत्याचार, बेईमानी और भ्रष्टाचार नहीं किया है। अगर मैं दोषी हूं तो मुझे जेल भेज दो। मंत्री के पास करीब ₹210 करोड़ की अवैध संपत्ति

पप्पू गिरधारी बोला- मंत्री पत्नी ने ऑडियो AI से बनाया:रेखा आर्य के पास 210 करोड़ की अवैध संपत्ति, मैं CM आवास पर धरना दूंगा
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के FIR दर्ज कराने के बाद पति गिरधारी लाल साहू ने फेसबुक पर लाइव आकर अपनी बात रखी। गिरधारी ने कहा- रेखा ने ये ऑडियो AI से बनाया गया है। मैंने कोई जुर्म नहीं किया, कोई अत्याचार, बेईमानी और भ्रष्टाचार नहीं किया है। अगर मैं दोषी हूं तो मुझे जेल भेज दो। मंत्री के पास करीब ₹210 करोड़ की अवैध संपत्ति है। पिछले 10 वर्षों से मैं मंत्री के विभागों में कथित भ्रष्टाचार का विरोध कर रहा था। मंत्री ने अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए अपनी पढ़ी-लिखी मैनेजर को बरेली जेल में बंद करा दिया। मैंने मुख्यमंत्री से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। जरूरत पड़ी तो वह मुख्यमंत्री आवास और प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना दूंगा। रेखा आर्य ने 15 अक्टूबर को देहरादून के कैंट थाने में पति के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। उन्होंने मारपीट, प्रताड़ना, जातिसूचक टिप्पणी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। साथ ही, फर्जी दस्तावेजों से कंपनी के निदेशक पद से हटाने और एक युवती के साथ मिलकर हत्या की साजिश रचने का भी आरोप लगाया। FIR दर्ज कराने के बाद रेखा आर्य ने सोशल मीडिया पर रोते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था। ऑडियो AI से बनाया, मुझे फंसाने की कोशिश FIR दर्ज होने के बाद 16 अक्टूबर की दोपहर को गिरधारी लाल साहू कार में बैठकर फेसबुक लाइव आए। उन्होंने मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं 1995 से 2000 तक सभासद रहे और वर्ष 2000 में मेयर का चुनाव भी लड़ चुका हूं। मैं भाजपा से जुड़ा रहा हूं और कई धार्मिक संस्थाओं में पदों पर हूं। गिरधारी ने कहा, “मैंने कोई जुर्म नहीं किया, कोई अत्याचार, बेईमानी और भ्रष्टाचार नहीं किया है। पुलिस पूरी तहरीर की जांच कर ले। अगर मैं दोषी हूं तो मुझे फोन कर दे, मैं थाने आ जाऊंगा और मुझे जेल भेज दे।” उन्होंने कहा कि अगर जांच में मैं निर्दोष पाया जाता हूं तो शिकायतकर्ता के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। गिरधारी ने मुख्यमंत्री से न्याय की मांग करते हुए कहा कि मैं पहले उनके आवास पर धरना दूंगा। अगर वहां मेरी बात नहीं सुनी गई, तो प्रधानमंत्री आवास के सामने धरना दूंगा और जरूरत पड़ने पर हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट तक जाऊंगा। मंत्री यानी अपनी पत्नी रेखा आर्य को संबोधित करते हुए गिरधारी ने कहा कि 25 साल तक दोनों साथ रहे हैं। अगर रेखा आर्य मुझसे अलग होना चाहती थीं, तो सीधे कह सकती थीं। मेरे खिलाफ फर्जी शिकायत देकर मेरी छवि खराब की गई है। जिस ऑडियो के आधार पर आरोप लगाए गए हैं, वह AI से बनाया गया है। इसका मकसद उनका घर तोड़ना है। भ्रष्टाचार के आरोप लगाए, ₹210 करोड़ की संपत्ति की बात फेसबुक लाइव में गिरधारी लाल साहू ने रेखा आर्य पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा- मंत्री के पास करीब ₹210 करोड़ की अवैध संपत्ति है। मैं उत्तराखंड में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संपत्तियों का ब्योरा दूंगा और मुख्यमंत्री से जांच कराने की मांग करूंगा। गिरधारी ने आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्षों से मैं मंत्री के विभागों में कथित भ्रष्टाचार का विरोध कर रहा था। इस मुद्दे पर हम दोनों के बीच कई बार विवाद भी हुआ। मैं मुख्यमंत्री से भी इसकी शिकायत की थी। गिरधारी ने यह भी आरोप लगाया कि इस बार चुनाव प्रचार के लिए सुमेरपुर नहीं जाने की बात कहने पर रेखा आर्य मुझसे नाराज हो गईं थीं। मैं करीब 17 वर्षों से उनके राजनीतिक जीवन में सहयोग करता रहा हूं और चुनावों में उनके लिए प्रचार भी किया है। कल्पना चतुर्वेदी को जेल में बंद कराया गिरधारी ने कहा- कल्पना चतुर्वेदी नाम की एक महिला उनके पास मैनेजर के पद पर काम करती थी। रेखा आर्य उससे कथित अवैध धन की वसूली के लिए रकम मंगवाती थीं। कभी 10 लाख, कभी 20 लाख तो कभी 50 लाख रुपये मंगाए जाते थे। जब रेखा आर्य को पता चला कि कल्पना चतुर्वेदी उनके भ्रष्टाचार को उजागर कर सकती है, तो उसे फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल भिजवा दिया गया। कल्पना चतुर्वेदी बरेली की रहने वाली हैं, ब्राह्मण समुदाय से आती हैं और गरीब परिवार से हैं। वह पढ़ी-लिखी महिला हैं और फिलहाल बरेली की जेल में बंद हैं। कंपनी के शेयर और इस्तीफे को लेकर भी विवाद गिरधारी ने कंपनी के निदेशक पद से हटाए जाने के आरोपों पर कहा कि रेखा आर्य ने आठ महीने पहले विधिवत इस्तीफा दिया था। कंपनी में मंत्री की करीब ₹110 करोड़ की हिस्सेदारी है और वह लगभग 80% की भागीदार हैं। गिरधारी ने फर्जी हस्ताक्षर के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि हस्ताक्षरों की किसी भी जांच एजेंसी से जांच कराई जा सकती है। अगर हस्ताक्षर फर्जी साबित होते हैं तो वह सजा भुगतने के लिए तैयार हैं। रेखा आर्य बोलीं- शादी से पहले पति ने खुद को अविवाहित बताया था रेखा आर्य ने शिकायत में आरोप लगाया कि वर्ष 2004 में गिरधारी लाल साहू ने खुद को अविवाहित बताकर उनसे शादी की थी, जबकि वह पहले से शादीशुदा था। विरोध करने पर उसने माफीनामा दिया, लेकिन उसकी आदतों में सुधार नहीं हुआ। पति ने फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए उन्हें बिना इस्तीफा दिए कंपनियों के निदेशक पद से हटा दिया। शिकायत के मुताबिक, सरकारी आवास में स्टाफ के सामने उनके साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया और उन्हें मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। उन्होंने जान से मारने की धमकी देने और ऑडियो के आधार पर हत्या की साजिश रचने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 120-B, 420, 467, 468, 471, 495, 498-A और 506 समेत SC/ST एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ऑडियो क्लिप की फोरेंसिक जांच कराने और अन्य साक्ष्य जुटाने की तैयारी कर रही है। वहीं, रेखा आर्य ने शिकायत में आरोप लगाया है कि फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए उन्हें बिना इस्तीफा दिए कंपनी के निदेशक पद से हटाया गया। इस मामले में हस्ताक्षरों और दस्तावेजों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। बरेली में गिरधारी लाल साहू के संपर्कों और आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है। पप्पू गिरधारी की पत्नियों और संपत्तियों के बारे गिरधारी के परिवार में तीन पत्नियां, पांच बच्चे पहली पत्नी रामा देवी: वह जीवित हैं। उनकी दो बेटियां हैं। लता (46) लखनऊ में रहती हैं, जबकि शशि (40) बरेली में रहती हैं। दूसरी पत्नी वैजयंती माला: कोरोना काल में उनकी मौत हो गई थी। उनसे दो बेटे हैं। रिंकू (35) और रूबी (15)। तीसरी पत्नी रेखा आर्या: उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। उनके तीन बच्चे हैं—वैष्णवी (20), रुद्राक्ष (15) और कृष्णा (12)। बरेली में पप्पू गिरधारी के मकान और संपत्तियां पैतृक मकान: बरेली के जोगी नवादा स्थित गल्ला मंडी में करीब 100 वर्ग गज का मकान। दूसरा मकान: सुरेश शर्मा नगर में करीब 500 वर्ग गज का मकान। दिशा गार्डन: सुरेश शर्मा नगर में करीब एक बीघा जमीन पर मैरिज हॉल। फार्महाउस: बड़े बाईपास पर लालपुर चौराहे के पास करीब 10 बीघा में फार्महाउस। फ्लैट: महानगर कॉलोनी स्थित एक अपार्टमेंट में भी फ्लैट होने की जानकारी है। ……………….. ये खबर भी पढ़ेंः- मॉडल श्रद्धा का तीसरा VIDEO, शिवा हत्याकांड की कहानी सुनाई: बोली- मैंने उसे कूदते हुए देखा; लखनऊ से नेपाल भागी, CCTV में दिखी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्यारोपी मॉडल श्रद्धा दुबे का पिछले 12 घंटे में गुरुवार को तीसरा वीडियो सामने आया है। श्रद्धा ने 9 अक्टूबर यानी घटना वाली रात की पूरी कहानी बताई है। श्रद्धा ने कहा- वह हत्या नहीं, सुसाइड था। मैंने अपनी आंखों से उसे कूदते हुए देखा। अगर वहां के CCTV कैमरे देखे जाएंगे, तो सब कुछ सामने आ जाएगा। उसमें दिखेगा कि वह किस तरह कूदा था। पूरी खबर पढ़ें…
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗