31 अक्टूबर 2026, 8:38 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
मनोरंजन

प्राइवेट पूल से रूफटॉप जकूजी तक, अर्जुन बिजलानी ने दिखाया अपना आलीशान फार्महाउस, देखें Inside Photos

टीवी के मशहूर एक्टर अर्जुन बिजलानी अपनी एक्टिंग के साथ-साथ लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. अब उन्होंने अपने आलीशान फार्महाउस की झलक दिखाई है. इस खूबसूरत विला को उन्होंने अपनी पत्नी नेहा स्वामी के साथ मिलकर तैयार किया है. फार्महाउस में प्राइवेट पूल से लेकर रूफटॉप जकूजी तक की सुविधाएं ह

प्राइवेट पूल से रूफटॉप जकूजी तक, अर्जुन बिजलानी ने दिखाया अपना आलीशान फार्महाउस, देखें Inside Photos
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

टीवी के मशहूर एक्टर अर्जुन बिजलानी अपनी एक्टिंग के साथ-साथ लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. अब उन्होंने अपने आलीशान फार्महाउस की झलक दिखाई है. इस खूबसूरत विला को उन्होंने अपनी पत्नी नेहा स्वामी के साथ मिलकर तैयार किया है. फार्महाउस में प्राइवेट पूल से लेकर रूफटॉप जकूजी तक की सुविधाएं हैं. अपना ये ड्रीम हाउस दिखाते हुए अर्जुन इमोशनल हो गए.

सैंटोरिनी स्टाइल में बना है फार्महाउस

पिंकविला के एक्सक्लूसिव होम टूर में अर्जुन बिजलानी के कर्जत स्थित आलीशान फार्महाउस की झलक देखने को मिली. उनका ये विला अपनी खूबसूरती और आसपास के शानदार नजारों के लिए खास है. 

इसे सैंटोरिनी स्टाइल में बनाया गया है, जिसमें व्हाइट और ब्लू कलर का इस्तेमाल किया गया है. घर का डिजाइन काफी खूबसूरत है और यहां से पहाड़ों का नजारा भी दिखाई देता है. 

अर्जुन और नेहा ने अपने इस ड्रीम हाउस को अपनी पसंद के हिसाब से तैयार किया है. इसकी सजावट में दोनों की पसंद साफ नजर आती है. ये फार्महाउस उनके लिए सिर्फ एक आलीशान घर नहीं, बल्कि ऐसी जगह है, जहां वो परिवार के साथ सुकून से समय बिता सकते हैं.

          View this post on Instagram                      

A post shared by Pinkvilla (@pinkvilla)

प्राइवेट पूल से रूफटॉप जकूजी तक की सुविधा

अर्जुन के इस फार्महाउस में प्राइवेट स्विमिंग पूल और रूफटॉप जकूजी भी है. इन सुविधाओं की वजह से ये जगह किसी लग्जरी रिसॉर्ट जैसी लगती है. यहां शहर की भीड़भाड़ से दूर आराम से समय बिताया जा सकता है. फार्महाउस से पहाड़ों का खूबसूरत नजारा भी दिखाई देता है. घर की बनावट और आसपास का शांत माहौल इसे और खास बनाते हैं. 

पत्नी नेहा के साथ मिलकर बनाया ड्रीम हाउस

अर्जुन बिजलानी और उनकी पत्नी नेहा स्वामी ने मिलकर इस फार्महाउस को अपनी पसंद के मुताबिक तैयार किया है.

इस घर से उनकी निजी जिंदगी और कई खूबसूरत यादें जुड़ी हुई हैं. दोनों ने इसे ऐसा रूप दिया है, जहां वो परिवार के साथ समय बिता सकें और रोजमर्रा की भागदौड़ से दूर कुछ पल सुकून से गुजार सकें. 

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗