13 अक्टूबर 2026, 1:29 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

प्रतापगढ़ में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित:कुंडा पुलिस ने दी सुरक्षा जानकारी, स्कूली छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार

प्रतापगढ़ में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत सोमवार को थाना कुण्डा की मिशन शक्ति टीम ने नवरात्रि के द्वितीय दिवस पर देवकी मॉडल पब्लिक स्कूल, बाबूगंज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में बालिकाओं को महिला सुरक्षा, अधिकारों और नए आपराधिक कानूनों की जानकारी दी गई। टीम ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1

प्रतापगढ़ में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित:कुंडा पुलिस ने दी सुरक्षा जानकारी, स्कूली छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
प्रतापगढ़ में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत सोमवार को थाना कुण्डा की मिशन शक्ति टीम ने नवरात्रि के द्वितीय दिवस पर देवकी मॉडल पब्लिक स्कूल, बाबूगंज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में बालिकाओं को महिला सुरक्षा, अधिकारों और नए आपराधिक कानूनों की जानकारी दी गई। टीम ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 181, वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस हेल्पलाइन 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, एंबुलेंस सेवा 102 व 108 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में बताया। बालिकाओं को सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए किसी भी समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में बिना संकोच पुलिस से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। टीम ने महिला हेल्प डेस्क और मिशन शक्ति प्रभारी के सीयूजी नंबर तथा थाना कुण्डा के नंबर की जानकारी भी दी।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗