3 अक्टूबर 2026, 5:33 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
टेलीविजन

प्रभास की 'फौजी' की रिलीज में क्यों हो रही देरी? सामने आई अब असल वजह

प्रभास की अपकमिंग पीरियड वॉर एक्शन ड्रामा फिल्म ‘फौजी’ का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रह है. ये फिल्म पहले 3 दिसंबर को रिलीज होनी थी लेकिन फिर इसकी रिलीज की तारीख आगे बढ़ा गई. इन सबके बीच हाल ही में फिल्म की कास्ट का हिस्सा रहे एक्टर जितिन गुलाटी ने फौजी के डिले होने की असल वजह का

प्रभास की 'फौजी' की रिलीज में क्यों हो रही देरी? सामने आई अब असल वजह
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

प्रभास की अपकमिंग पीरियड वॉर एक्शन ड्रामा फिल्म ‘फौजी’ का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रह है. ये फिल्म पहले 3 दिसंबर को रिलीज होनी थी लेकिन फिर इसकी रिलीज की तारीख आगे बढ़ा गई. इन सबके बीच हाल ही में फिल्म की कास्ट का हिस्सा रहे एक्टर जितिन गुलाटी ने फौजी के डिले होने की असल वजह का खुलासा किया है.

'फौजी' की रिलीज में क्यों हो रही देरी?
हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए जितिन गुलाटी ने बताया कि देरी से टीम को कोई हैरानी नहीं हुई. उन्होंने कहा कि टीम अभी भी फ़िल्म की शूटिंग कर रही है और उन्हें पता था कि रिलीज डेट आगे बढ़ाई जा सकती है. उन्होंने बताया कि मेकर्स कोई अधूरा प्रोजेक्ट रिलीज़ नहीं करना चाहते. जितिन ने कहा, "मुझे नहीं पता कि इसे कितना आगे बढ़ाया जाएगा,  मुझे नहीं पता कि वे किस नई तारीख के बारे में सोच रहे हैं. लेकिन यह कोई हैरानी की बात नहीं थी, मेरा मतलब है, ज़ाहिर है, हम अभी भी इसकी शूटिंग कर रहे हैं, तो यह बात समझ में आती थी, और मकसद कोई अधूरा प्रोजेक्ट देना नहीं है. मेरा मतलब है, फ़िल्म जिंदगी भर रहती है. एक बार जब यह रिलीज़ हो जाती है, तो आप इसे बदल नहीं सकते."

उन्होंने आगे कहा, "हम जो कर रहे हैं, उससे हम पूरी तरह संतुष्ट होना चाहते हैं. और मुझे पता है कि प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और कास्ट इसके नतीजे से बहुत खुश हैं, और मुझे नहीं लगता कि वे जरा भी समझौता करना चाहते हैं. इसलिए अगर इसे ठीक से पूरा करने में कुछ महीने और लगते हैं, तो मुझे लगता है कि यह फ़ायदेमंद होगा."


‘फौजी’ किस बारे में है?
फिल्म के बारे में बात करें तो, प्रभास इसमें एक सैनिक का किरदार निभाते दिखेंगे. कई बड़े बजट वाले प्रोजेक्ट्स के बाद यह उनकी पीरियड ड्रामा जॉनर में वापसी होगी. मेकर्स द्वारा जारी पोस्टर में वे खून से लथपथ और हाथ में बंदूक लिए पत्थर पर बैठे नजर आ रहे हैं. पोस्टर की टैगलाइन है, “अकेले लड़ने वाली बटालियन.”

‘फौजी’ की कास्ट
‘फौजी’ में इंटरनेट पर्सनैलिटी इमानवी इस्माइल एक्टिंग में डेब्यू कर रही हैं, सज्जाद डेलाफ्रूज, मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर और जया प्रदा भी फिल्म की कास्ट का हिस्सा हैं. फिल्म बड़े स्केल पर बनाई जा रही है. वहीं, मेकर्स ने अभी तक इसकी नई रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है.

 

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗