प्रयागराज में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ मार्च रोका:पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में लिया, SIR रद्द करने को लेकर सड़क पर उतरे थे प्रदर्शनकारी
प्रयागराज के बैंक रोड पर सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवा संगठनों के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने विरोध मार्च शुरू होने से पहले ही रोक दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारियों को पुलिस बल ने घेराबंदी कर आगे बढ़

प्रयागराज के बैंक रोड पर सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवा संगठनों के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने विरोध मार्च शुरू होने से पहले ही रोक दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारियों को पुलिस बल ने घेराबंदी कर आगे बढ़ने से रोका और कई लोगों को हिरासत में ले लिया। मार्च का रूट था चंद्रशेखर आजाद पार्क तक
बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारी छात्र और समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ता बैंक रोड से चंद्रशेखर आजाद पार्क (अल्फ्रेड पार्क) तक विरोध मार्च निकालने वाले थे। हालांकि, मार्च की शुरुआत से ठीक पहले पुलिस ने बड़ी संख्या में बल तैनात कर प्रदर्शनकारियों का रास्ता रोक दिया।
छात्रनेता हरेंद्र यादव और अनुराग यादव ने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने देश के लोकतंत्र की गरिमा के साथ खिलवाड़ किया है और वोट के अधिकार के साथ खिलवाड़ किया है जब तक वह इस्तीफा नहीं दे देते तब तक हम प्रदर्शन करते रहेंगे। इस मौके पर समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रमुख महासचिव अखिलेश गुप्ता गुड्डू, राष्ट्रीय महासचिव राघवेंद्र यादव, राष्ट्रीय सचिव आशुतोष यादव गुड्डू,छात्रनेता विजयकांत यादव, गौरव गोंड, हिमांशु पटेल, गौरव, रोशन, मनदीप, दीपांशु, राकेश आदि छात्रों को गिरफ्तार किया गया। SIR रद्द हो और CEC इस्तीफा दें
प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे, SIR प्रक्रिया की वापसी और मतदाता सूचियों से कथित रूप से नाम हटने के मुद्दों पर नारेबाजी की। छात्र संगठनों ने आरोप लगाया कि SIR से मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं, जबकि पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की। प्रदेश और देश में तेज हुआ विरोध
प्रयागराज के अलावा दिल्ली, लखनऊ सहित देश के कई शहरों में भी SIR और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ प्रदर्शन हुए। कई जगहों पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और मार्च निकालने से रोका। प्रयागराज में पिछले दिनों भी दिशा छात्र संगठन और नौजवान भारत सभा ने SIR, EVM तथा CEC के खिलाफ प्रदर्शन किया था। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने का आग्रह किया, लेकिन मार्च की अनुमति नहीं दी।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗


