29 अक्टूबर 2026, 8:48 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

पूर्व सांसद अंजू बाला ने CM से की मुलाकात:बोलीं- बिल्हौर से लडूंगी चुनाव, 10 दिन में बताऊंगी पार्टी का नाम

पूर्व सांसद अंजू बाला ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह कानपुर की बिल्हौर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी, लेकिन किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगी, यह अभी नहीं बताएंगी। अंजू बाला ने कहा कि अगले 10 दिनों में वह अपनी पार्टी के बारे में जानकारी देंगी। उन्होंने बताया कि 2019 में टिकट कटने के बाद उन्

पूर्व सांसद अंजू बाला ने CM से की मुलाकात:बोलीं- बिल्हौर से लडूंगी चुनाव, 10 दिन में बताऊंगी पार्टी का नाम
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
पूर्व सांसद अंजू बाला ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह कानपुर की बिल्हौर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी, लेकिन किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगी, यह अभी नहीं बताएंगी। अंजू बाला ने कहा कि अगले 10 दिनों में वह अपनी पार्टी के बारे में जानकारी देंगी। उन्होंने बताया कि 2019 में टिकट कटने के बाद उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा था, लेकिन अब वह यह गलती दोबारा नहीं दोहराएंगी। 26 अक्टूबर को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद अंजू बाला ने दैनिक भास्कर से बातचीत में चुनाव लड़ने का ऐलान किया। वह पिछले कुछ दिनों से बिल्हौर के अलग-अलग गांवों में जाकर लोगों से मुलाकात कर रही हैं। बिल्हौर के गांवों में लोगों से मुलाकात कर रहीं पिछले कुछ दिनों में अंजू बाला कई बार बिल्हौर पहुंचीं। यहां उन्होंने अलग-अलग गांवों में लोगों से मुलाकात की। उनकी लगातार सक्रियता के बाद विधानसभा चुनाव में उनकी दावेदारी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। अंजू बाला ने कहा कि बिल्हौर की जनता से उन्हें पहले भी प्यार मिला है। इसी वजह से उन्होंने इस सीट से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। हालांकि, उन्होंने अभी अपनी पार्टी का नाम नहीं बताया है। 2014 में भाजपा के टिकट पर बनी थीं सांसद अंजू बाला ने 2014 में भाजपा के टिकट पर मिश्रिख लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। हालांकि, 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उनका टिकट काट दिया था। 2022 में उनके पति के बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ने के दौरान अंजू बाला पर प्रचार करने के आरोप लगे थे। इसके बाद भाजपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था। ब्लॉक प्रमुख से शुरू हुआ राजनीतिक सफर अंजू बाला वर्ष 2010 से राजनीति में सक्रिय हैं। उन्होंने हरदोई जिले के मल्लावां से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की और ब्लॉक प्रमुख बनीं। इसके बाद 2013 में भाजपा में शामिल हुईं। 2014 में मिश्रिख लोकसभा सीट से जीतकर संसद पहुंचीं। वह राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) की सदस्य भी रह चुकी हैं। महिला सशक्तीकरण से जुड़े कामों को लेकर भी उनकी चर्चा रही है।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗