2 अक्टूबर 2026, 4:31 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

पूर्व BJP विधायक ने सपा MLA का बैनर हटवाया:रघुनंदन भदौरिया बोले- सरकारी वाहन में क्यो लगाया, हसन रूमी ने कहा- ये गुंडई है

कानपुर की कैंट विधानसभा में सड़क मरम्मत कार्य के दौरान इस्तेमाल किए जा रहे रोड रोलर पर सपा विधायक और पार्षद का बैनर लगाए जाने पर बीजेपी के पूर्व विधायक भड़क गए। पूर्व भाजपा विधायक रघुनंदन भदौरिया ने मौके पर पहुंचकर रोड रोलर पर लगा बैनर हटवा दिया। इसका वीडियो सामने आया। कैंट क्षेत्र के सुजातगंज में स्थित गल्ला गोदाम सड़क पर गुरुवार

पूर्व BJP विधायक ने सपा MLA का बैनर हटवाया:रघुनंदन भदौरिया बोले- सरकारी वाहन में क्यो लगाया, हसन रूमी ने कहा- ये गुंडई है
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
कानपुर की कैंट विधानसभा में सड़क मरम्मत कार्य के दौरान इस्तेमाल किए जा रहे रोड रोलर पर सपा विधायक और पार्षद का बैनर लगाए जाने पर बीजेपी के पूर्व विधायक भड़क गए। पूर्व भाजपा विधायक रघुनंदन भदौरिया ने मौके पर पहुंचकर रोड रोलर पर लगा बैनर हटवा दिया। इसका वीडियो सामने आया। कैंट क्षेत्र के सुजातगंज में स्थित गल्ला गोदाम सड़क पर गुरुवार को गड्ढों की मरम्मत का काम किया जा रहा था। पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया का कहना है कि यदि जनप्रतिनिधि काम करा रहे हैं तो बैनर-पोस्टर सड़क किनारे या दीवारों पर लगाए जा सकते हैं, बैनर में तो जिस विभाग के माध्यम से काम कराया जा रहा है, उसका नाम भी लिखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के प्रयासों से काम कराया जा रहा है, लेकिन बैनर पर उसका कोई उल्लेख नहीं है। वीडियो में पूर्व विधायक ने जो कहा वो पढ़िए वीडियो में रघुनंदन भदौरिया सड़क निर्माण कार्य के दौरान सरकारी वाहन पर बैनर लगाए जाने को लेकर नाराजगी जताते नजर आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के विधायक और पार्षद भाजपा के प्रयासों से हो रहे कार्यों का श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हैं। वीडियो में भदौरिया ने कहा- समाजवादी पार्टी के लोग भाजपा पर काम नहीं करने का आरोप लगाते हैं, जबकि सड़क का निर्माण भाजपा के प्रयासों से कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा काम के बल पर चुनाव जीतती है और उनके सांसद भी क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए पूरी तरह सक्रिय हैं। मौके पर उन्होंने भाजपा से पार्षद का चुनाव लड़ चुके नइमुल हसन से कहा कि भाजपा के सुजातगंज वार्ड से प्रत्याशी भी काम करा रहा है। इसके बाद उन्होंने रोड रोलर पर लगा बैनर हटवा दिया। 'सरकारी गाड़ी पर बैनर लगाकर अपने नाम का प्रचार कर रहे' रघुनंदन भदौरिया ने कहा कि सरकारी गाड़ी पर बैनर लगाकर अपने नाम का प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से बैनर हटाने को कहा। अधिकारियों पर कार्रवाई की चेतावनी वीडियो के अंत में भदौरिया ने कहा कि वह इस मामले को लेकर अधिकारियों से बात करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकारी गाड़ी पर बैनर लगा मिला तो संबंधित अधिकारी को निलंबित कराने की मांग करेंगे। साथ ही उन्होंने ठेकेदार के खिलाफ भी कार्रवाई कराने की बात कही। अब पढ़िए कैंट से भाजपा के पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया ने दैनिक भास्कर से जो कहा रघुनंदन भदौरिया ने कहा- हमारी सरकार के कराए जा रहे काम को सपा के लोग अपना बता रहे हैं। जब विधायक ने सरकारी विभाग से काम कराया है और नगर निगम के माध्यम से काम हो रहा है तो कहीं मेयर का नाम नहीं है। सांसद भी दिन-रात सड़क पर निकलकर क्षेत्र के विकास कार्यों में लगे हुए हैं। लेकिन इस तरह से सरकारी वाहन पर अपना फोटो और बैनर लगाना सही नहीं है। उन्होंने कहा- अगर बैनर या फोटो लगाना था तो सड़क किनारे कहीं लगा लेते। सरकारी वाहन पर लगाने की क्या जरूरत थी? मैं भी विधायक रहा हूं। मैंने भी सपा के कार्यकाल में काम कराए हैं। तब मैं कहता था कि किस विभाग ने मुझे काम दिया और मुझे निधि मिली। मेरी विधानसभा में ऐसी कई सड़कें मिल जाएंगी, जिन पर मेरे प्रयासों से काम कराया गया। अब पढ़िए कैंट से सपा विधायक हसन रूमी ने दैनिक भास्कर से जो कहा हसन रूमी का कहना है कि सुजातगंज गल्ला गोदाम के पास सड़क बन रही है। यह काम नगर निगम द्वारा पास कराया गया है। वहां नफीस पार्षद हैं और सड़क की मरम्मत का काम हो रहा है। अगर काम कराने का बैनर-पोस्टर लगा दिया गया है तो इसमें कौन-सी गलत बात हो गई या यह गैरकानूनी कैसे हो गया? उन्होंने कहा कि इस तरह बैनर-पोस्टर को हटा देना गुंडई है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बैनर पर पार्षद और मेरा फोटो था। रही बात विभाग का नाम लिखे जाने की तो उस रोड रोलर पर ही उस विभाग का नाम लिखा हुआ है। हसन रूमी ने कहा कि अगर सरकारी वाहन पर बैनर लगाने की बात है तो क्या हम सरकार से अलग हैं? मैं भी संवैधानिक पद पर हूं। वाहन पर विभाग और नगर निगम का नाम बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा हुआ है। उन्होंने कहा कि यह उनकी हताशा है।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗