22 अक्टूबर 2026, 6:51 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

परेशान करने और एक लाख रुपये मांगने का आरोप:बागपत में एसपी कार्यालय पहुंचकर दी शिकायत, कार्रवाई की मांग

बागपत के डोलचा गांव निवासी किन्नर सोमिया ने कुछ अन्य किन्नरों पर परेशान करने, बधाई मांगने के काम में बाधा डालने और एक लाख रुपये मांगने की धमकी देने का आरोप लगाया है। सोमिया ने बागपत एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र सौंपा और मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। समझौते के बाद भी परेशान करने का आरोप सोमिया के अनुसार, क

परेशान करने और एक लाख रुपये मांगने का आरोप:बागपत में एसपी कार्यालय पहुंचकर दी शिकायत, कार्रवाई की मांग
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
बागपत के डोलचा गांव निवासी किन्नर सोमिया ने कुछ अन्य किन्नरों पर परेशान करने, बधाई मांगने के काम में बाधा डालने और एक लाख रुपये मांगने की धमकी देने का आरोप लगाया है। सोमिया ने बागपत एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र सौंपा और मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। समझौते के बाद भी परेशान करने का आरोप सोमिया के अनुसार, कुछ किन्नर उनके क्षेत्र में आकर उन्हें परेशान कर रहे हैं। इससे उन्हें बधाई मांगने के काम में परेशानी हो रही है। उनका कहना है कि इस मामले को लेकर पहले भी विवाद हुआ था। दो दिन पहले दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था, लेकिन इसके बावजूद उन्हें दोबारा परेशान किया जा रहा है। एक लाख रुपये मांगने का आरोप सोमिया का आरोप है कि उनसे एक लाख रुपये मांगे जा रहे हैं। रुपये नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जा रही है। इससे उन्हें अपना काम करने में परेशानी हो रही है। मामले को लेकर सोमिया ने एसपी कार्यालय में शिकायत देकर पुलिस से जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि और पुलिस की कार्रवाई के संबंध में जानकारी सामने नहीं आई है।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗