पीवी सिंधु ने बैडमिंटन का हाइलो ओपन खिताब जीता:फाइनल में डेनमार्क की लाइन कजर्सफेल्ट को हराया; इस सीजन दूसरी बार BWF टूर चैंपियन बनीं
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने रविवार को हाइलो ओपन 2026 का खिताब जीत लिया। उन्होंने महिला सिंगल्स के फाइनल में डेनमार्क की लाइन कजर्सफेल्ट को सीधे गेम में 21-12, 21-14 से हराया। यह इस सीजन सिंधु का दूसरा BWF टूर खिताब है। यह टूर्नामेंट जर्मनी में खेला गया, जिसमें सिंधु ने कामयाबी हासिल की। इससे एक सप्ताह पहले ही उन्हें फ्रे

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने रविवार को हाइलो ओपन 2026 का खिताब जीत लिया। उन्होंने महिला सिंगल्स के फाइनल में डेनमार्क की लाइन कजर्सफेल्ट को सीधे गेम में 21-12, 21-14 से हराया। यह इस सीजन सिंधु का दूसरा BWF टूर खिताब है। यह टूर्नामेंट जर्मनी में खेला गया, जिसमें सिंधु ने कामयाबी हासिल की। इससे एक सप्ताह पहले ही उन्हें फ्रेंच ओपन के फाइनल में दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी एन से यंग के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। शुरुआत में मुकाबला बराबर था, फिर सिंधु ने बढ़त बनाई पहले गेम में सिंधु और कजर्सफेल्ट के बीच शुरुआती मुकाबला बराबरी का रहा। स्कोर 5-5 होने के बाद सिंधु ने बढ़त बनानी शुरू की। ब्रेक तक वे 11-8 से आगे थीं। इसके बाद उन्होंने अपनी बढ़त कायम रखते हुए पहला गेम 21-12 से जीत लिया। दूसरे गेम में डेनमार्क की खिलाड़ी ने वापसी की कोशिश की। एक समय स्कोर 7-6 हो गया था। हालांकि, सिंधु ने जल्द ही मुकाबले पर पकड़ बना ली और ब्रेक तक 11-7 की बढ़त हासिल कर ली। उन्होंने इसके बाद 19-11 तक बढ़त पहुंचाई और गेम 21-14 से जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया। जापान ओपन भी जीत चुकी हैं सिंधु पीवी सिंधु ने इस साल जुलाई में जापान ओपन का खिताब भी जीता था। हाइलो ओपन उनकी इस सीजन की दूसरी खिताबी जीत है। दो बार की ओलिंपिक मेडलिस्ट सिंधु ने फ्रेंच ओपन में भी फाइनल तक का सफर तय किया था। हालांकि, वहां उन्हें एन से यंग के खिलाफ हार मिली थी। अब हाइलो ओपन जीतकर उन्होंने सीजन का दूसरा खिताब अपने नाम किया। BWF टूर खिताब क्या है? लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंचे पुरुष सिंगल्स के सेमीफाइनल में लक्ष्य सेन ने फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव को 21-17, 21-13 से हराया। पहला गेम 4-4 से बराबर था। इसके बाद लक्ष्य ने 10-6 की बढ़त बनाई और ब्रेक तक पांच अंक आगे रहे। पोपोव ने वापसी की, लेकिन लक्ष्य ने 21-17 से गेम जीत लिया। दूसरे गेम में लक्ष्य ने 4-1 की बढ़त बनाई। पोपोव ने स्कोर 4-4 किया, लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने स्मैश और मजबूत डिफेंस से फिर बढ़त हासिल कर ली। लक्ष्य ने 14-7 का स्कोर किया और तीसरे मैच पॉइंट पर 21-13 से गेम जीतकर फाइनल में जगह बना ली। लक्ष्य बोले- ऑल इंग्लैंड के बाद पहली बार पुरानी लय महसूस कर रहा हूं ------------------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… रिपोर्ट- रोहित शर्मा विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे: MCA को बताया, श्रीलंका वनडे सीरीज के बाद मुंबई टीम से जुड़ेंगे रोहित शर्मा दिसंबर में होने वाली विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलेंगे। उन्होंने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) को अपनी उपलब्धता बता दी है। मीडिया रिपोर्ट मुताबिक, रोहित वे भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली वनडे सीरीज के बाद मुंबई टीम से जुड़ेगे। तीन मैचों की यह घरेलु वनडे सीरीज 13 से 19 दिसंबर तक खेली जाएगी। पूरी खबर
समाचार स्रोत
यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗


