11 अक्टूबर 2026, 6:39 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

फैक्ट्री मालिक की पीट-पीटकर हत्या, CCTV:सहारनपुर में धुआं निकलने पर हुआ विवाद, फैक्ट्री बंद कराने पहुंचे थे ग्रामीण, मना करने पर हमला किया

सहारनपुर में फैक्ट्री मालिक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, टायर फैक्ट्री से निकलने वाले धुएं को लेकर दबंग ग्रामीणों ने वारदात को अंजाम दिया। शुक्रवार रात 10-15 ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर पहुंचे। उन्होंने मालिक से फैक्ट्री बंद करने को कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने फैक्ट्री मालिक अरबीन चौहान (45) क

फैक्ट्री मालिक की पीट-पीटकर हत्या, CCTV:सहारनपुर में धुआं निकलने पर हुआ विवाद, फैक्ट्री बंद कराने पहुंचे थे ग्रामीण, मना करने पर हमला किया
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
सहारनपुर में फैक्ट्री मालिक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, टायर फैक्ट्री से निकलने वाले धुएं को लेकर दबंग ग्रामीणों ने वारदात को अंजाम दिया। शुक्रवार रात 10-15 ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर पहुंचे। उन्होंने मालिक से फैक्ट्री बंद करने को कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने फैक्ट्री मालिक अरबीन चौहान (45) को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। बचाने पहुंचे भतीजे को भी पीटा। आरोपी दोनों को अधमरा छोड़कर भाग गए। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान फैक्ट्री मालिक की मौत हो गई। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें आरोपी मालिक की पिटाई करते दिख रहे हैं। परिजनों की शिकायत पर 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया है। घटना जिला मुख्यालय से 55 किमी दूर गंगोह थाना क्षेत्र की है। फैक्ट्री का सालाना टर्नओवर 5 करोड़ रुपए है। फैक्ट्री को प्रशासन और प्रदूषण विभाग से चलाने की अनुमति मिली थी। 2 तस्वीरें देखिए- घायल भतीजे की जुबानी, पढ़िए पूरी घटना अरबीन चौहान शामली जिले के मन्नामाजरा के रहने वाले थे। उनके भतीजे सादिक ने बताया, “सलारपुरा में मौसा की टायर फैक्ट्री है। शुक्रवार रात मैं मौसा के साथ फैक्ट्री में था। तभी गांव के कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और फैक्ट्री के अंदर घुस गए। उन्होंने कर्मचारियों से फैक्ट्री बंद करने को कहा। कर्मचारियों ने मना किया तो उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर मौसा और मैं वहां पहुंचे। मौसा को देखते ही गांव वाले उन्हें गाली देने लगे। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री से धुआं निकलता है, जिससे गांव में प्रदूषण फैल रहा है। इसलिए फैक्ट्री नहीं चलने देंगे। इसे तुरंत बंद कर दो। मौसा ने मना कर दिया तो आरोपी उन्हें फैक्ट्री से खींचकर बाहर ले आए और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। मैंने बचाने की कोशिश की तो मुझे भी पीटा।” कर्मचारियों ने फैक्ट्री मालिक के परिजनों को फोन कर सूचना दी। इसके बाद परिजन फैक्ट्री पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी और दोनों घायलों को अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान अरबीन चौहान की मौत हो गई। भतीजे सादिक का इलाज चल रहा है। 5 साल पहले खोली गई थी फैक्ट्री 5 साल पहले डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से फैक्ट्री खोली गई थी। 10 बीघा में फैली फैक्ट्री गांव से 300 मीटर दूर है। ग्रामीण 2 साल से फैक्ट्री से निकलने वाले धुएं की शिकायत कर रहे थे। जब भी वे मालिक के पास जाते, वह परमिशन लेटर दिखाकर उन्हें लौटा देते थे। कोतवाली प्रभारी इंद्रेश चौहान ने बताया- फैक्ट्री से धुआं निकलने को लेकर गांव के लोगों का फैक्ट्री मालिक से विवाद हुआ था। उनके बीच मारपीट हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल है। परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। ----------------------------------------- यह खबर भी पढ़िए अखिलेश बोले- सीएम ने नाम बदला, जनता उन्हें बदल देगी: जिंदा व्यक्ति के नाम पर एयरपोर्ट कर दिया, भरोसा नहीं था कोई याद रखेगा बलिया में अखिलेश यादव ने कहा कि नाम बदलने वाले सीएम को इस बार जनता बदलने जा रही है। नोएडा एयरपोर्ट को पीएम मोदी के नाम पर किए जाने को लेकर भी सपा प्रमुख ने तंज कसा। पूरी खबर पढ़ें
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗