28 अक्टूबर 2026, 5:32 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
मनोरंजन

'बच जाएगी मेरी शादी?' स्वरा भास्कर को सताया रिश्ता टूटने का डर

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों 'राइज एंड फॉल 2' में अपनी गेम को लेकर चर्चा में हैं. एक्ट्रेस शो पहले रूलर थीं लेकिन बाद में अब वो नीचे जेल में जा चुकी हैं, जहां पर वो मजदूर बनकर काम कर रही हैं. ऐसे में अब सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के कई वीडियो क्लिप वायरल हो रहे हैं, जिसमें देखने के लिए मिल रहा

'बच जाएगी मेरी शादी?' स्वरा भास्कर को सताया रिश्ता टूटने का डर
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों 'राइज एंड फॉल 2' में अपनी गेम को लेकर चर्चा में हैं. एक्ट्रेस शो पहले रूलर थीं लेकिन बाद में अब वो नीचे जेल में जा चुकी हैं, जहां पर वो मजदूर बनकर काम कर रही हैं. ऐसे में अब सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के कई वीडियो क्लिप वायरल हो रहे हैं, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो पति को देखकर अपने आंसू बहाती नजर आती हैं. 

इसके अलावा स्वरा भास्कर को एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस अपनी शादी टूटने को लेकर डर जाहिर करते हुए नजर आईं. वो पूछती नजर आती हैं, 'बच जाएगी मेरी शादी?' चलिए बताते हैं आपको पूरा मामला.

पति को देख तड़पकर रोईं स्वरा भास्कर

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' से स्वरा भास्कर की एक वीडियो क्लिप सामने आई है, जिसमें देखने के लिए मिलता है कि शो में उनके पति फहाद अहमद जाते हैं और उनसे मुलाकात करते हैं. स्वरा उनको देखकर खुद को रोक नहीं पाती हैं और 'जान जान' कहकर रोने लगती हैं. उन्होंने पति को गले लगाया और फिर रोते हुए पति संग लिपलॉक भी किया.

          View this post on Instagram                      

A post shared by RISE AND FALL S2 ( Yash Sharma) (@realitybbshow)

यह भी पढ़ें: 2026 सीक्वल के नाम, 'जेलर 2' समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट

इसके बाद वो पति फहाद से अपनी बेटी राबिया के बारे में सवाल किया. वो शो में अपनी बेटी को ज्यादा मिस करती हैं. फहाद उनसे कहते हैं, 'सुबह उठते ही बेटी राबिया उनके बारे में सवाल करती हैं और , कहती हैं मैं मां के बारे में सोच रही हूं.' इतना सुनने के बाद वो रो पड़ती हैं. इसके अलावा स्वरा को उनकी बेटी राबिया का ऑडियो मैसेज भी सुनाया गया. इसमें उनकी बेटी कहती हैं, 'लव यू मम्मा.'

          View this post on Instagram                      

A post shared by Himanshu Chavhan (@who_himxshu)

स्वरा को सता रहा शादी टूटने का डर

इसके साथ ही स्वरा भास्कर का एक और वीडियो सामने आया है. इसमें वो अपनी शादी टूटने को लेकर डर जाहिर करते हुए नजर आ रही हैं. वीडियो में वो गौतम गुलाटी के भाई से सवाल करती हैं. वो शो में आते हैं तो स्वरा उनसे सवाल करती हैं, 'मेरे ससुरालवाले ये शो देख रहे हैं. बाहर सब ठीक है ना, बच जाएगी मेरी शादी?' इस पर गौतम के भाई ने मजाकिया अंदाज कहा, 'आपके ससुरावाले कह रहे हैं कि इस शो को दो महीने और बढ़ा दो. ये सुनकर सब हंसने लगते हैं.' इस पर स्वरा भास्कर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाती हैं. 

बहरहाल, स्वरा भास्कर और उनकी गेम को शो 'राइस एंड फॉल 2' में काफी पसंद किया जा रहा है. खैर अब ये तो वक्त आने पर ही पता चल पाएगा कि वो इस शो को जीतती हैं या नहीं.

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗