बंटी के फोटो विवाद में अब महापौर सामने आईं:बोलीं- सांसद-विधायक का बेटा हो या मेरा, अच्छा काम करने वाले की फोटो लगनी चाहिए
कानपुर के ब्रजेंद्र स्वरूप पार्क के अंदर बने अंबेडकर पार्क के गेट पर लगे बोर्ड में महापौर प्रमिला पांडेय के बेटे की फोटो लगाए जाने का मामला तूल पकड़ रहा है। शुक्रवार को शिकायत के बाद सोमवार को वार्ड-15 के क्षेत्रीय लोग अमित पांडेय उर्फ बंटी के समर्थन में नगर निगम पहुंचे। समर्थकों ने पार्षद सौरभ देव और अमित पांडेय के जिंदाबाद के ना

कानपुर के ब्रजेंद्र स्वरूप पार्क के अंदर बने अंबेडकर पार्क के गेट पर लगे बोर्ड में महापौर प्रमिला पांडेय के बेटे की फोटो लगाए जाने का मामला तूल पकड़ रहा है। शुक्रवार को शिकायत के बाद सोमवार को वार्ड-15 के क्षेत्रीय लोग अमित पांडेय उर्फ बंटी के समर्थन में नगर निगम पहुंचे। समर्थकों ने पार्षद सौरभ देव और अमित पांडेय के जिंदाबाद के नारे भी लगाए। क्षेत्रवासियों ने नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय और महापौर प्रमिला पांडेय को ज्ञापन देकर फोटो लगाए जाने का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि बोर्ड पर फोटो क्षेत्रीय लोगों के निजी सहयोग से लगाई गई है और इसे लेकर बेवजह विवाद खड़ा किया जा रहा है। सरकारी सहयोग से नहीं लगाया गया बोर्ड मैकरॉबर्टगंज स्थित अंबेडकर पार्क को लेकर दिए गए ज्ञापन में क्षेत्रवासियों ने कहा कि अमित पांडेय लंबे समय से कानपुर में सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यों से जुड़े हैं। उनके सामाजिक कार्यों से प्रभावित होकर क्षेत्र के लोगों ने अंबेडकर पार्क में लगे बोर्ड पर अमित पांडेय की फोटो लगाई है। बोर्ड में महापौर प्रमिला पांडेय और क्षेत्रीय पार्षद सौरभ देव की फोटो भी लगाई गई है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि इसके लिए नगर निगम की ओर से किसी तरह की वित्तीय सहायता, अनुदान या सरकारी सहयोग नहीं लिया गया। बोर्ड और फोटो लगाने का खर्च स्थानीय लोगों के निजी सहयोग से किया गया है। लोग बोले- विकास में अमित पांडेय का भी सहयोग वार्ड-15 के रहने वाले राजीव कुमार ने बताया- ब्रजेंद्र स्वरूप पार्क के अंदर ही अंबेडकर पार्क बना हुआ है। पिछले कई दिनों से बोर्ड पर अमित पांडेय की फोटो लगाए जाने को लेकर चर्चा चल रही है। उन्होंने कहा कि पार्क के विकास में पार्षद सौरभ देव और महापौर का योगदान रहा है। अमित पांडेय के सहयोग से भी पार्क में सुधार कराया गया। क्षेत्रीय लोगों ने ही बोर्ड बनवाकर लगवाया है। उन्होंने कहा कि अमित पांडेय सामाजिक कार्यों से जुड़े हैं, इसलिए सम्मान के तौर पर बोर्ड पर उनकी फोटो और नाम लगाया गया है। महापौर बोलीं- अच्छा काम करने का अधिकार सभी को महापौर प्रमिला पांडेय ने कहा- ब्रजेंद्र स्वरूप पार्क में मेट्रो का काम चलने के दौरान पार्क की स्थिति खराब हो गई थी। इसके बाद पार्षद सौरभ देव ने अंबेडकर की प्रतिमा लगवाई। उन्होंने कहा कि इस काम में जिन लोगों ने पार्षद की मदद की, उनकी फोटो भी बोर्ड पर लगाई गई है। महापौर ने कहा- कोई भी व्यक्ति अच्छा काम करे, चाहे वह सांसद का बेटा हो, विधायक का बेटा हो या मेयर का बेटा, वह भी शहर का नागरिक है और उसे सामाजिक कार्य करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि अंबेडकर की मूर्ति क्षेत्र के लोगों ने लगाई है, प्रशासन ने नहीं। अगर किसी को बोर्ड पर लगी फोटो को लेकर आपत्ति है तो उससे बातचीत की जाएगी। नगर आयुक्त ने जांच के दिए थे आदेश दरअसल, संत शिरोमणि गुरु रविदास जन कल्याण समिति के उपाध्यक्ष रोशन लाल कुरील ने शुक्रवार को नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय को शिकायती पत्र दिया था। इसमें ब्रजेंद्र स्वरूप पार्क स्थित अंबेडकर प्रतिमा के गेट पर लगे बोर्ड की जांच कराने की मांग की गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि करीब एक साल पहले शासन एवं प्रशासन की ओर से यहां डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा और गेट का निर्माण कराया गया था। गेट पर लगे बोर्ड में महापौर प्रमिला पांडेय, पार्षद सौरभ देव के साथ अमित पांडेय उर्फ बंटी की फोटो भी लगाई गई है। शिकायत के बाद नगर आयुक्त ने मामले की जांच के आदेश दिए थे। अब क्षेत्रीय लोगों के समर्थन में सामने आने के बाद यह मामला और चर्चा में आ गया है।
समाचार स्रोत
यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗