2 अक्टूबर 2026, 12:20 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
मनोरंजन

'बुड्ढी कहना बेइज्जती क्यों?', झुर्रियों पर ट्रोल करने वालों को करीना कपूर का दो टूक जवाब

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को अक्सर उनके लुक, उम्र और शरीर में आए बदलावों को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है. हाल ही में कैटरीना कैफ भी मां बनने के बाद अपने बदले हुए लुक को लेकर

'बुड्ढी कहना बेइज्जती क्यों?', झुर्रियों पर ट्रोल करने वालों को करीना कपूर का दो टूक जवाब
स्रोत: ABP NEWS Bollywood
शेयर करेंWhatsAppFacebook

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को अक्सर उनके लुक, उम्र और शरीर में आए बदलावों को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है. हाल ही में कैटरीना कैफ भी मां बनने के बाद अपने बदले हुए लुक को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आई थीं. हालांकि, पहले करीना कपूर ने भी अपनी झुर्रियों और उम्र को लेकर ट्रोल करने वालों को जमकर जवाब दिया था. उन्होंने सवाल किया था कि किसी को 'बुड्ढी' कहना आखिर बेइज्जती क्यों माना जाता है.


दरअसल, एक बार करीना कपूर ने अपनी सहेली अमृता अरोड़ा और कई दोस्तों के साथ एक पार्टी की तस्वीर शेयर की थी. वहीं, तस्वीर पर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें 'बुड्ढी' कहकर एज-शेमिंग करने की कोशिश की थी.

झुर्रियों पर ट्रोल करने वालों को करीना कपूर ने दिया जवाब

करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम यूजर का स्क्रीनशॉट शेयर किया जिसने '3 बुड्ढी' कमेंट किया था. इस पर रिएक्ट करते हुए उन्होंने लिखा था, 'मैं कमेंट्स में ये बार-बार देख रही हूं! जब भी मैं ध्यान देती हूं, तो सबसे ऊपर दिखने वाले कमेंट्स में से एक यही होता है. तो... क्या 'बुड्ढी' ​​कहना कोई इंसल्ट है? क्योंकि मेरे लिए तो ये बस एक शब्द है... एक ऐसा शब्द जिसका मतलब है बूढ़ा. हां, हम उम्र में बड़ी और समझदार हैं, लेकिन क्या आप बिना नाम, बिना चेहरे और बिना उम्र के हैं?'

          View this post on Instagram                      

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

बता दें, सिर्फ करीना ही नहीं, मलाइका अरोड़ा, काजोल और ऐश्वर्या राय बच्चन जैसी कई एक्ट्रेस ट्रोल हो चुकी हैं. 

करीना कपूर का वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'दायरा' को लेकर चर्चा में हैं. उनकी ये फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों नें रिलीज हुई है. फिल्म में एक्ट्रेस के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है. इसने रिलीज के पहले दिन सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने 1.20 करोड़ की कमाई की थी.

समाचार स्रोत

यह खबर ABP NEWS Bollywood से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗