5 नवंबर 2026, 9:19 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

बर्थडे के दिन 2-साल के बच्चे को बोलेरो ने रौंदा:मुरादाबाद में 2 बच्चों की मौत, 4 घायल; भीड़ ने ड्राइवर को जमकर पीटा

मुरादाबाद में मंगलवार को तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क किनारे खेल रहे 6 बच्चों को कुचल दिया। हादसे में 2 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद गुस्साए गांववालों ने ड्राइवर को पकड़ लिया। उसे करीब 4 घंटे तक बंधक बनाए रखा। भीड़ ड्राइवर को खुद सजा देने की जिद पर अड़ी रही। पुलिस के काफी समझाने पर भी गां

बर्थडे के दिन 2-साल के बच्चे को बोलेरो ने रौंदा:मुरादाबाद में 2 बच्चों की मौत, 4 घायल; भीड़ ने ड्राइवर को जमकर पीटा
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
मुरादाबाद में मंगलवार को तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क किनारे खेल रहे 6 बच्चों को कुचल दिया। हादसे में 2 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद गुस्साए गांववालों ने ड्राइवर को पकड़ लिया। उसे करीब 4 घंटे तक बंधक बनाए रखा। भीड़ ड्राइवर को खुद सजा देने की जिद पर अड़ी रही। पुलिस के काफी समझाने पर भी गांववाले नहीं माने, तो रात करीब 8:30 बजे लाठी फटकार कर ड्राइवर को भीड़ के बीच से निकाला। हादसा मूंढापांडे थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे हुआ। हंगामे की 2 तस्वीरें देखिए… बच्चों को कुचलने के बाद ड्राइवर को पकड़ा मुढ़िया भायपुर गांव के बच्चे अपने घरों के बाहर सड़क किनारे खेल रहे थे। तभी करनपुर से मूंढापांडे की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में चित्रा (1) पुत्री रनवीर सिंह और अंश (2) पुत्र इंदल की मौके पर ही मौत हो गई। अंश का मंगलवार को जन्मदिन था। वहीं, इच्छा (6), महक (5) और आयुष (6) गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को अस्पताल भेजा गया। बोलेरो की चपेट में आने से पकौड़ी का ठेला लगाने वाला व्यक्ति और उसकी मां भी घायल हो गए। 4 घंटे तक जाम लगाए रहे गांववाले हादसे के बाद गांववालों ने सड़क पर जाम लगा दिया। गुस्साई भीड़ ने ड्राइवर को पकड़कर पीटा और बंधक बना लिया। गांववाले उसे पुलिस के हवाले करने की जगह खुद सजा देने की मांग पर अड़े रहे। मौके पर सैकड़ों लोग जुट गए। पुलिस करीब 2 घंटे तक गांववालों को समझाती रही, लेकिन वे नहीं माने। आखिरकार रात करीब 8:30 बजे पुलिस ने लाठी फटकार कर ड्राइवर को भीड़ के बीच से सुरक्षित निकालकर अपने साथ ले गई। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया- बोलेरो ने पहले पकौड़ी के ठेले में टक्कर मारी। इसके बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेल रहे बच्चों को कुचल दिया। दो बच्चों की मौत हो गई। चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। ----------------------------- यह खबर भी पढ़ें पत्नी को मायके से लाया, 2 घंटे बाद मार डाला; 3 साल पहले लव मैरिज की थी शाहजहांपुर में एक युवक ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों ने 3 साल पहले लव मैरिज की थी। पूरी खबर पढ़ें
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗