8 नवंबर 2026, 3:05 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

बारिश में धुल सकता है भारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे:टीम इंडिया ने प्रैक्टिस नहीं की, न्यूजीलैंड ने इंडोर अभ्यास किया; कल वेलिंगटन में मुकाबला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच शनिवार को वेलिंगटन में खेला जाएगा। मुकाबला कल सुबह 7:30 बजे से हेनरी स्टेडियम में शुरू होगा। हालांकि मैच तभी होगा, जब बारिश ना हो, लेकिन वेलिंगटन में शनिवार को 60% तक बारिश की संभावना जताई गई है। मैच शुरू होने से 1 घंट पहले से ही पानी गिरने का अनुमान है। इसके बाद पूरे मैच के दौरान भी इसका ख

बारिश में धुल सकता है भारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे:टीम इंडिया ने प्रैक्टिस नहीं की, न्यूजीलैंड ने इंडोर अभ्यास किया; कल वेलिंगटन में मुकाबला
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच शनिवार को वेलिंगटन में खेला जाएगा। मुकाबला कल सुबह 7:30 बजे से हेनरी स्टेडियम में शुरू होगा। हालांकि मैच तभी होगा, जब बारिश ना हो, लेकिन वेलिंगटन में शनिवार को 60% तक बारिश की संभावना जताई गई है। मैच शुरू होने से 1 घंट पहले से ही पानी गिरने का अनुमान है। इसके बाद पूरे मैच के दौरान भी इसका खतरा बना रहेगा। बारिश के कारण ही भारतीय टीम ने आज का अपना प्रैक्टिस सेशन रद्द कर दिया। वहीं न्यूजीलैंड को वेलिंगटन कॉलेज की इंडोर फैसिलिटी में अभ्यास करना पड़ा। पिछले मैच में भी बारिश की वजह से 3 बार खेल रुका था भारत वेलिंगटन में न्यूजीलैंड से नहीं हारा वेलिंगटन में न्यूजीलैंड अब तक भारत को नहीं हरा पाया है। यहां दोनों के बीच खेले गए 3 मैचों में भारत ने 2 में जीत दर्ज की है। वहीं दोनों टीमों के बीच ओवरऑल 124 वनडे मुकाबले खेले गए है। इनमें भारत ने 64 और न्यूजीलैंड ने 52 मैच जीते हैं। कप्तान गिल और कोहली पर नजरें भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इस साल भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 13 वनडे मुकाबले में 932 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक दोहरा शतक भी लगाया है। गिल ने सीरीज के पहले मैच में भी 37 रन बनाए थे। उन्होंने कोहली के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी की थी। कोहली ने 74 रन बनाए थे। वहीं ऑकलैंड में शून्य पर आउट होने वाले रोहित शर्मा अब बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। न्यूजीलैंड को डेरिल मिचेल से उम्मीदें डेरिल मिचेल इस साल टीम के टॉप रन स्कोरर है। उन्होंने 2026 में 7 मैचों में 501 रन बनाए हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ भी लगातार परफॉर्म किया है। वे भारत के खिलाफ पिछले 8 मुकाबलों में 4 शतक और 2 अर्धशतक लगा चुके हैं। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अनशुल कंबोज, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह। न्यूजीलैंड: टिम साइफर्ट, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डैरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗