16 अक्टूबर 2026, 6:27 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

बुलंदशहर में परिवार के 5 लोगों की मौत:100 की स्पीड में कार पेड़ से टकराई, 3 की हालत गंभीर

यूपी में बुलंदशहर में तेज रफ्तार ईको कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक परिवार के 3 लोगों समेत 5 की मौत हो गई। तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। कार में 8 लोग सवार थे। सभी एक परिवार के थे। कासगंज से बेलोन मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। अगला हिस्सी 2 फीट तक पिचक गया। लोग अंदर ही फं

बुलंदशहर में परिवार के 5 लोगों की मौत:100 की स्पीड में कार पेड़ से टकराई, 3 की हालत गंभीर
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
यूपी में बुलंदशहर में तेज रफ्तार ईको कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक परिवार के 3 लोगों समेत 5 की मौत हो गई। तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। कार में 8 लोग सवार थे। सभी एक परिवार के थे। कासगंज से बेलोन मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। अगला हिस्सी 2 फीट तक पिचक गया। लोग अंदर ही फंस गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की रफ्तार 100 से ज्यादा रही होगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला। एम्बुलेंस से नदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसा जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर डिबाई तहसील के नरौरा थाना क्षेत्र में हुआ। मृतकों में ​एक साल की मासूम बच्ची, 35 साल की महिला और 40-45 साल के तीन पुरुष शामिल हैं। हादसे की 4 तस्वीरें- कासगंज से बेलोन माता के दर्शन करने जा रहे थे पुलिस की पूछताछ में घायलों ने बताया- हम कासगंज जिले के सिढ़पुरा के रहने वाले हैं। वैन में 2 महिलाएं, 3 पुरुष, एक 11 साल की लड़की, एक 5 साल का लड़का और एक साल की लड़की थे। हम सभी बुलंदशहर जिले में नरौरा के पास बेलोन गांव में सर्वमंगला माता (बेलोन माता) के दर्शन के लिए जा रहे थे। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा पुलिस ने बताया- हादसे की सूचना परिवार के गांव तक पहुंचा दी गई है। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। उनके रिश्तेदार कासगंज से निकल चुके हैं। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗