बस्ती की हर्रैया तहसील के बसहवा में 63 करोड़ रुपये की लागत से बना अटल आवासीय विद्यालय बदहाली और प्रशासनिक अनदेखी की चीख-चीख कर गवाही दे रहा है. आलम यह है कि मासूम बच्चे घुटनों तक भरे बदबूदार पानी में घुसकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं. इससे बच्चों में बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है. वहीं स्थानीय लोगों और स्कूल लोगों का कहना है कि इस समस्या से अधिकारियों कराया गया है लेकिन समस्या आज भी ज्यों की त्यों बनीं हुई है.
वर्ष 2023 में शुरू हुए इस विद्यालय में वर्तमान में सैकड़ों छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, लेकिन उद्घाटन के बाद से ही हर मानसून में पूरा परिसर जलमग्न हो जाता है. हॉस्टल से लेकर क्लासरूम, बाउंड्री वॉल, मुख्य मार्ग और प्रशासनिक भवन तक सिर्फ पानी ही पानी नजर आता है. तीन साल का लंबा वक्त बीत जाने के बावजूद जिला प्रशासन और निर्माण एजेंसी द्वारा जलनिकासी की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं की जा सकी है.
UP से BJP ने गोपी कृष्ण पांडेय को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, जानें कौन हैं?
बारिश में नाले में तब्दील हो जाता है परिसर- स्थानीय
विशेषज्ञों का कहना है कि निर्माण के समय योजना में गंभीर लापरवाही बरती गई. विद्यालय को काफी निचली जमीन पर बना दिया गया और प्रभावी ड्रेनेज सिस्टम नहीं बनाया गया, जिसके कारण पास में बहने वाली मनोरमा नदी से जुड़े जलस्रोतों का ओवरफ्लो पानी सीधे परिसर में समा जाता है. जब भी तेज बारिश होती है या नदी का जलस्तर बढ़ता है, पूरा कैंपस झील में तब्दील हो जाता है.
शिकायत पर अधिकारियों ने नहीं लिया संज्ञान- प्राचार्य
विद्यालय के प्रधानाचार्य पूरण चंद्र ने भी जलभराव की गंभीर समस्या को स्वीकार करते हुए बताया कि उच्च अधिकारियों और संबंधित कार्यदायी संस्था को कई बार लिखित में सूचित किया जा चुका है. मामले की गंभीरता को देखते हुए मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव और मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने मौके का निरीक्षण भी किया था, लेकिन अधिकारियों के दौरों के बाद भी धरातल पर स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है.
श्रम विभाग के इंस्पेक्टर श्यामसुंदर शुक्ला ने बताया कि हरैया तहसील के बसेरा कुंवर गांव में बने अटल आवास योजना में अत्यधिक वर्षा के कारण जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है.जिलाधिकारी और कमिश्नर के निर्देश पर निर्माण विभाग को तात्कालिक कोई व्यवस्था करने के लिए पत्र लिखा गया है. फिलहाल बच्चों की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं.
मुरादाबादः गरबा पंडालों में गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक की मांग, सड़कों पर उतरा बजरंग दल
