4 नवंबर 2026, 9:32 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

बिहार का ये IAS तो गजब निकला! भीड़ ने कॉलर पकड़ा... हाथ जोड़ते रहे डीएम, VIDEO

बिहार के मधुबनी में सोमवार (02 नवंबर, 2026) की रात एक एएसआई ने चार लोगों को गोली मार दी. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हुए हैं. एक महिला की मौत की भी खबर है लेकिन इसकी पुष्टि खबर लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी. इस पूरे मामले में एक व

बिहार का ये IAS तो गजब निकला! भीड़ ने कॉलर पकड़ा... हाथ जोड़ते रहे डीएम, VIDEO
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

बिहार के मधुबनी में सोमवार (02 नवंबर, 2026) की रात एक एएसआई ने चार लोगों को गोली मार दी. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हुए हैं. एक महिला की मौत की भी खबर है लेकिन इसकी पुष्टि खबर लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी. इस पूरे मामले में एक वीडियो सोशल मीडिया का वायरल हो रहा है जो मधुबनी के डीएम आनंद शर्मा का है. 

मंगलवार (03 नवंबर, 2026) को मधुबनी के डीएम आनंद शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे थे. इस दौरान ग्रामीणों और आक्रोशित परिजनों ने उनके साथ बदसलूकी शुरू कर दी. भीड़ ने कॉलर पकड़ लिया. एक महिला ने चप्पल तक निकाल लिया. हालांकि डीएम आनंद शर्मा ने अपना आपा नहीं खोया. उन्होंने सूझबूझ के साथ काम लिया. वे लोगों को हाथ जोड़कर समझाते रहे. 

पूरी घटना बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजगढ़ गांव की है. गोलीकांड के बाद आक्रोशित लोगों ने मंगलवार को सड़क को जाम कर दिया था. आरोपी एएसआई की गिरफ्तारी की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए थे. मौके पर पहुंचे डीएम ने लोगों को समझाया लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं था. इसी दौरान उनके साथ बदसलूकी हो गई.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

कॉलर पकड़ने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें दिख रहा है कि कैसे डीएम को तमाम पुलिसकर्मी भीड़ से बचा रहे हैं. जो वीडियो है उसमें डीएम परिजनों से बात करते भी सुने जा सकते हैं. पीड़ित परिवार अपना दुख सुनाता है. कहता है कि बेटी है, शादी कैसे होगी? इस पर जिलाधिकारी कहते हैं, "हम लोग साथ हैं… जितनी बातें हम लोगों ने कही है वो करेंगे."  

मधुबनी के डीएम आनंद शर्मा की तारीफ होनी चाहिए... भीड़ ने कॉलर पकड़ा लेकिन फिर भी उन्होंने शांति के साथ काम किया... #Bihar #Madhubani https://t.co/2kZ9rEdHVo

— Ajeet Kumar (@iajeetkumar) November 3, 2026

आरजेडी ने भी शेयर किया वीडियो

इस वीडियो को आरजेडी के एक्स हैंडल से भी शेयर किया गया है. लिखा गया है, "जब हत्यारा सूबे का सिरमौर बन जाए तो उसके विभाग वाले कर्मी हत्या, वसूली और फर्जी एनकाउंटर नहीं करेंगे तो क्या करेंगे? जैसा मंत्री, वैसा संतरी!"

यह भी पढ़ें- MLC चुनाव में बीजेपी ने किया भितरघात? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का बड़ा बयान

आगे लिखा गया है, "आत्ममुग्ध अफसरशाही और निष्ठुर BJP-JDU सरकार आमजन को कचड़ा समझना बंद करे! लगातार पुलिस हिरासत में हत्याएं हो रही हैं, फर्जी एनकाउंटर किए जा रहे हैं... आज जिस जनता ने DM का कॉलर पकड़ा है, कल मुख्यमंत्री का पकड़ लेगी तो बिहार की वर्तमान अवस्था में किसी को आश्चर्य नहीं होगा!" 

क्या है मामला? 

मधुबनी के बलिराजगढ़ गांव में बीते सोमवार की रात बाबूबरही थाने में तैनात एएसआई चंद्र मोहन ने महिला संग पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों पर अपनी सर्विस पिस्टल से फायरिंग कर दी थी. इसके बाद मौके से फरार हो गया. गोली चार लोगों को लगी. घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई जिसकी पहचान 50 साल के अशोक यादव के रूप में हुई है. पुलिस मामले की जांच रही है.

यह भी पढ़ें- IPS भानु प्रताप के खिलाफ FIR, कल CM आवास पहुंची थीं पत्नी पूजा, क्या है मामला?

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗