9 नवंबर 2026, 2:50 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

बिहार विधान परिषद में नौकरी पर लटकी तलवार, 43 कर्मियों की होगी जांच

बिहार विधान परिषद सचिवालय में हुई नियुक्तियों को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. नियुक्ति प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी और चयनित अभ्यर्थियों की कार्यकुशलता पर सवाल उठने के बाद अब 43 कर्मचारियों की दक्षता की दोबारा जांच होगी. इनमें 10 निम्नवर्गीय लिपिक (एलडीसी) और 33 डाटा एंट्री ऑपरेटर शामिल हैं. परिषद सचिवाल

बिहार विधान परिषद में नौकरी पर लटकी तलवार, 43 कर्मियों की होगी जांच
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

बिहार विधान परिषद सचिवालय में हुई नियुक्तियों को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. नियुक्ति प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी और चयनित अभ्यर्थियों की कार्यकुशलता पर सवाल उठने के बाद अब 43 कर्मचारियों की दक्षता की दोबारा जांच होगी. इनमें 10 निम्नवर्गीय लिपिक (एलडीसी) और 33 डाटा एंट्री ऑपरेटर शामिल हैं. परिषद सचिवालय ने इस संबंध में नोटिस जारी किया है. सभी संबंधित कर्मचारियों को 18 नवंबर को जांच के लिए उपस्थित होना होगा.

परिषद की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, दक्षता जांच परीक्षा सचिवालय में आयोजित की जाएगी. इसमें शामिल होना सभी संबंधित अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य है. तय तारीख पर उपस्थित नहीं होने वालों को अयोग्य घोषित किया जा सकता है. अधिकारियों के मुताबिक, आगे दूसरे पदों पर बहाल कर्मचारियों की दक्षता की भी जांच हो सकती है.

यह भी पढ़ें- राजगीर घूमने वालों के लिए खुशखबरी, 5 साल के बच्चों को भी एंट्री; जानें टिकट और खासियत

125 पदों पर बहाली के बाद प्रवेश पर रोक

इससे पहले शुक्रवार (6 नवंबर 2026) को परिषद सचिवालय ने 125 पदों पर बहाल नए कर्मचारियों के कार्यालय में प्रवेश पर रोक लगा दी थी. इनमें डाटा एंट्री ऑपरेटर, एलडीसी, आशुलिपिक और कार्यालय परिचारी शामिल हैं. इन कर्मचारियों की ज्वाइनिंग पिछले साल सितंबर में हुई थी. इसके बाद वे नियमित रूप से कार्यालय आ रहे थे और उपस्थिति दर्ज करा रहे थे. अचानक रोक लगाए जाने से मामला चर्चा में आ गया.

पूर्व सभापति के कार्यकाल में हुई थी नियुक्ति

इन कर्मचारियों की नियुक्ति पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह के कार्यकाल में हुई थी. वह बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं. हाल ही में उन्होंने इस्तीफा दिया था. फिलहाल रामवचन राय विधान परिषद के सभापति हैं. सचिवालय अब नियुक्ति प्रक्रिया और कर्मचारियों की योग्यता की जांच कर रहा है.

सात पदों की शॉर्टहैंड परीक्षा का मामला अलग

इस विवाद के बीच निजी सहायक और स्टेनोग्राफर के सात पदों की परीक्षा का मामला भी सामने आया है. विज्ञापन संख्या 02/2025 के तहत सफल सात अभ्यर्थियों को शॉर्टहैंड परीक्षा के लिए बुलाया गया था, लेकिन कोई भी शामिल नहीं हुआ. अब उन्हें 18 नवंबर को आखिरी मौका दिया गया है. यह मामला 125 पदों पर हुई बहाली से अलग है.

यह भी पढ़ें- बिहार के कर्मचारियों के लिए GOOD NEWS, वेतन पर बड़ा ऐलान, आज भी खुले दफ्तर

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗