22 अक्टूबर 2026, 6:41 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार

भागलपुर के नवगछिया में गुरुवार (22 अक्टूबर, 2026) की सुबह करीब 4 बजे पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव की है. मृतकों की पहचान रंजन मंडल और उनकी पत्नी किरण देवी के रूप में हुई है. घर में घुसकर हत्या की

भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

भागलपुर के नवगछिया में गुरुवार (22 अक्टूबर, 2026) की सुबह करीब 4 बजे पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव की है. मृतकों की पहचान रंजन मंडल और उनकी पत्नी किरण देवी के रूप में हुई है. घर में घुसकर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है. 

रंजन मंडल घर में ही किराने की एक छोटी दुकान चलाते थे. जो बात सामने आई है उसके अनुसार, सबसे पहले रंजन मंडल को गोली मारी गई. गोली चलने की आवाज सुनकर उनकी पत्नी किरण देवी चिल्लाने लगीं. इसके बाद उन्हें भी गोली मार दी गई. घटना के पीछे क्या वजह है यह पता नहीं चला है. 

हिरासत में लिया गया एक व्यक्ति

सुबह-सुबह इस डबल मर्डर से गांव में हड़कंप मच गया. हत्या की खबर मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. पुलिस उससे पूछताछ की जा रही है.

घटना के बाद परिजनों में कोहराम

घटना को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. कितने लोग शामिल थे और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया गया है यह तफ्तीश के बाद ही पता चलेगा. पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा कि किसे कितनी गोलियां लगी हैं. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.

यह भी पढ़ें- बिहार: 9 दिनों तक छाती पर कलश रखने वाली महिला की मौत, सीने में हुआ दर्द और…

दूसरी ओर इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में दहशत है. कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. हिरासत में लिए गए संदिग्ध से पूछताछ के बाद देखना होगा कि पुलिस को उससे क्या कुछ जानकारी मिलती है. उसके इस घटना से कुछ लेना-देना है भी या नहीं. 

इस घटना के बाद ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. ग्रामीण इस बात पर अड़े थे कि अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए तभी शव को उठाने दिया जाएगा. नवगछिया के एसपी वैभव शर्मा के अनुसार, पुलिस मामले की जांच कर रही है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है. हिरासत में लिए संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ भी जारी है ताकि हत्या का कारण पता चल सके.

यह भी पढ़ें- जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष संग मारपीट, मनोज भारती का कॉलर पकड़ा

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗