8 नवंबर 2026, 3:41 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

भतीजे से अवैध संबंध में महिला की चेहरा कूचकर हत्या:प्रयागराज में पति ने सिलबट्‌टे से वार किए, 3 दिन पहले मायके से लौटी थी

प्रयागराज में पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने सिलबट्टे से पत्नी का चेहरा कुचल दिया। उसके चेहरे, दोनों आंखों और माथे पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात गुरुवार रात 2:30 बजे की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताय

भतीजे से अवैध संबंध में महिला की चेहरा कूचकर हत्या:प्रयागराज में पति ने सिलबट्‌टे से वार किए, 3 दिन पहले मायके से लौटी थी
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
प्रयागराज में पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने सिलबट्टे से पत्नी का चेहरा कुचल दिया। उसके चेहरे, दोनों आंखों और माथे पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात गुरुवार रात 2:30 बजे की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया- उसकी पत्नी का भतीजे से अफेयर था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता था। घटना पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र की है। अब पढ़िए पूरा मामला पूरामुफ्ती के मंदरा गांव में सुमन कुमार पत्नी बिजमा देवी (28) के साथ रहता था। दोनों की शादी 10 साल पहले हुई थी। बिजमा कौशांबी के चरवा थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव की रहने वाली थी। उनके तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी चार साल की है। बाकी दो बच्चों की उम्र तीन और दो साल है। रात 2:30 बजे मिली हत्या की सूचना गुरुवार रात करीब 2:30 बजे डायल-112 पर हत्या की सूचना मिली। बताया गया कि मंदरा गांव में एक महिला की घर के अंदर हत्या कर दी गई है। सूचना पर पहले डायल-112 की टीम पहुंची। इसके बाद पूरामुफ्ती पुलिस मौके पर पहुंची। घर के अंदर महिला का खून से लथपथ शव पड़ा था। पुलिस ने मौके की घेराबंदी की। जांच शुरू की और शक के आधार पर पति सुमन कुमार को हिरासत में ले लिया। तीन दिन पहले ही मायके से लौटी थी महिला पुलिस की शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद की बात सामने आई है। आरोपी पति सुमन कुमार ने पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी का उसके भतीजे से अवैध संबंध था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता था। आरोपी ने बताया कि बुधवार रात भी उसकी पत्नी उस युवक से मिली थी। इसी बात पर दोनों के बीच फिर विवाद हुआ। इसके बाद उसने पत्नी की हत्या कर दी। सुमन तीन दिन पहले ही पत्नी को उसके मायके से वापस लेकर आया था। सुबह 7 बजे पिता को मिली बेटी की हत्या की सूचना घटना के बाद पुलिस ने मृतका के मायके वालों को सूचना दी। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।महिला के पिता रामभवन ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे पूरामुफ्ती थाने से फोन आया। पुलिस ने उन्हें बेटी की हत्या की सूचना दी। डीसीपी सिटी सागर जैन ने बताया- शुरुआती जांच में मामला पति-पत्नी के बीच विवाद का लग रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। --------------------------- ये खबर भी पढ़ें… यूपी की यूट्यूबर से भिड़कर अमेरिकी इन्फ्लुएंसर के फॉलोअर्स घटे:शिवानी बोलीं- मेरे पैसों से घूमा, मुझे ही बदनाम किया औरैया की इन्फ्लुएंसर शिवानी कुमारी से पंगा लेने वाले अमेरिकी इन्फ्लुएंसर मार्विन अची ने 1 लाख फॉलोअर्स गंवा दिए हैं। शिवानी ने बुंदेलखंड की पारंपरिक 'टेसू-झांझी' प्रथा के दौरान उनके चेहरे पर कालिख से मूंछ बनाई थी। पूरी खबर पढ़ें…
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗