23 नवंबर 2026, 3:00 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

भारत आखिरी 43 ओवर में विकेट नहीं ले सका:न्यूजीलैंड से टेस्ट ड्रॉ; WTC में नुकसान, बाकी 6 मैच जीते तो भी फाइनल खेलना मुश्किल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है। भारतीय गेंदबाज आखिरी 43 ओवर में एक भी विकेट नहीं ले सके। सोमवार को मुकाबले के आखिरी दिन भारत को जीत के लिए 8 विकेट की जरूरत थी। टी-ब्रेक से पहले 5 बैटर्स आउट हो गए थे। इंडिया को आखिरी डेढ़ सेशन में जीत के लिए 5 विकेट की जरूरत थी। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिल

भारत आखिरी 43 ओवर में विकेट नहीं ले सका:न्यूजीलैंड से टेस्ट ड्रॉ; WTC में नुकसान, बाकी 6 मैच जीते तो भी फाइनल खेलना मुश्किल
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है। भारतीय गेंदबाज आखिरी 43 ओवर में एक भी विकेट नहीं ले सके। सोमवार को मुकाबले के आखिरी दिन भारत को जीत के लिए 8 विकेट की जरूरत थी। टी-ब्रेक से पहले 5 बैटर्स आउट हो गए थे। इंडिया को आखिरी डेढ़ सेशन में जीत के लिए 5 विकेट की जरूरत थी। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने नाबाद साझेदारी कर अपनी टीम को पारी की हार से बचाया। मैच में 10 से ज्यादा ओवर बचे थे लेकिन दोनों टीमों ने आपसी सहमति से मैच ड्रॉ कर लिया। मैच में भारतीय टीम को पहली पारी में 352 रन की बढ़त मिली। उसने 720/9 के स्कोर पर पारी डिक्लेयर की। न्यूजीलैंड 368 रन पर ऑलआउट हुआ। मैच का स्कोरबोर्ड अब भारत बाकी के सभी 6 मैच जीतने होंगे भारत को बाकी 6 टेस्ट में से एक न्यूजीलैंड में और 5 घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने हैं। ऑस्ट्रेलिया के साथ 5 टेस्ट की सीरीज अगले साल 21 जनवरी से शुरू होगी। पहला टेस्ट नागपुर में खेला जाएगा, जबकि सीरीज का आखिरी मुकाबला 27 फरवरी से अहमदाबाद में होगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम इससे पहले 2023 में भारत दौरे पर आई थी। तब 4 टेस्ट की सीरीज भारत ने 2-1 से जीती थी। अगर भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना बाकी टेस्ट और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सभी 5 मैच जीत लेता है, तो उसका अधिकतम PCT 66.67 हो सकता है। हालांकि, इतने मैच जीतने के बाद भी फाइनल में जगह पक्की नहीं होगी, क्योंकि साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड फिलहाल भारत से ऊपर हैं। इन टीमों के आने वाले मैचों के नतीजे भी भारत की क्वालिफिकेशन पर असर डालेंगे। मैच का ब्रीफ स्कोर हेनरी निकल्स प्लेयर ऑफ द मैच रहे पहली पारी में नाबाद 175 रन बनाने वाले हेनरी निकल्स को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने दूसरी पारी में 31 रन बनाए।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗