मऊ में कोल्ड स्टोरेज की जांच होगी:बैठक में डीएम दिए आदेश, मानक पूरे न होने पर होगी कार्रवाई
मऊ में डीएम आनंद वर्द्धन ने सोमवार को 2 बजे उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक में जनपद में संचालित कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण और जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोल्ड स्टोरेज में निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित कराया जाए। मानकों के विपरीत संचालन पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाए। बैठक में डीएम

मऊ में डीएम आनंद वर्द्धन ने सोमवार को 2 बजे उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक में जनपद में संचालित कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण और जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोल्ड स्टोरेज में निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित कराया जाए। मानकों के विपरीत संचालन पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाए। बैठक में डीएम ने उद्यान विभाग की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी योजनाओं की जानकारी संबंधित पोर्टल पर अपलोड की जाए और जनप्रतिनिधियों को भी योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाए। तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को योजनाओं की पात्रता, प्रावधानों और आवेदन प्रक्रिया के बारे में बताया जाए। जिलाधिकारी ने मंडियों में योजनाओं से संबंधित पोस्टर और बैनर लगाने के भी निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक किसान सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकें। उन्होंने जिला कृषि अधिकारी को बड़े किसानों का चिन्हांकन कर उन्हें उद्यान विभाग की योजनाओं से जोड़ने तथा किसान समूहों के गठन के माध्यम से योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। लक्ष्य समय से पूरा करने के निर्देश समीक्षा बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 की प्रगति प्रस्तुत की गई। जिला उद्यान अधिकारी राम सिंह ने बताया कि एकीकृत बागवानी विकास मिशन, मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना, मखाना विकास योजना और अनुसूचित जाति-जनजाति के किसानों के लिए संचालित योजनाओं में निर्धारित भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति की गई। पर ड्रॉप मोर क्रॉप योजना के तहत 306.47 हेक्टेयर क्षेत्रफल में सिंचाई प्रणालियां स्थापित कराई गईं। वित्तीय वर्ष 2026-27 में फल, सब्जी, मशरूम, मसाला, पुष्प उत्पादन और मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के साथ संरक्षित खेती एवं कृषि मशीनीकरण को प्रोत्साहित किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने ब्लॉकवार ग्राम पंचायतों के माध्यम से किसानों को प्रशिक्षण देने और आधुनिक बागवानी तकनीकों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध पूरा करने को कहा गया।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗


