23 नवंबर 2026, 3:00 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

मुजफ्फरनगर में पिता-बेटे की गोली मारकर हत्या:पीछे से से सटाकर मारी गोली, सिर के उड़े चीथड़े; हिस्ट्रीशीटर से रंजिश थी

मुजफ्फरनगर में रविवार रात करीब 8 बजे हमलावरों ने घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। घटना जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर उत्तराखंड-यूपी बॉर्डर के पुरकाजी थाना

मुजफ्फरनगर में पिता-बेटे की गोली मारकर हत्या:पीछे से से सटाकर मारी गोली, सिर के उड़े चीथड़े; हिस्ट्रीशीटर से रंजिश थी
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
मुजफ्फरनगर में रविवार रात करीब 8 बजे हमलावरों ने घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। घटना जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर उत्तराखंड-यूपी बॉर्डर के पुरकाजी थाना क्षेत्र की है। देखिए 3 तस्वीरें… पढ़िए पूरा मामला… मृतकों की पहचान मुख्तियार (60) और उनके बेटे सुखजिंदर (34) निवासी पुरकाजी थाना क्षेत्र के दादूपुर गांव के रूप में हुई है। पिता-पुत्र किसान हैं। इनकी परिवार के ही एक सदस्य हिस्ट्रीशीटर मोनू से जमीनी विवाद था। 12 सितंबर 2025 को मोनू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना में मोनू के भाई अंकित ने मुख्तियार के चाचा करतार सिंह और उनके दोस्तों सोनू और बलजिंदर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तभी से दोनों मोनू का परिवार करतार सिंह से रंजिश करता था। रात करीब 8 बजे बाइक सवार हथियारबंद बदमाश दादूपुर गांव पहुंचे। घर में घुसकर पिता-पुत्र पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। अचानक हुई फायरिंग से घर में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। गोली लगने से मुख्तियार सिंह और सुखजिंदर सिंह की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर एसएसपी सूरज कुमार राय और थाना प्रभारी मानेंदर भाटी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मुजफ्फरनगर एसएसपी सूरज कुमार राय ने बताया- सूचना मिलते ही पुरकाजी थाना पुलिस, सीओ सदर और मैं स्वयं फील्ड यूनिट मुजफ्फरनगर के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा सामने आया है। जिन आरोपियों के नाम सामने आ रहे हैं, उनके भाई की हत्या के मामले में पीड़ित पक्ष के कुछ लोग जमानत पर बाहर थे। प्रथम दृष्टया बदले की भावना से इस घटना को अंजाम दिया गया है। जांच में यह भी सामने आया है कि जिस घर में घटना हुई, वहां का बिजली कनेक्शन और पीड़ित पक्ष के वोटर आईडी और आधार कार्ड उत्तराखंड के हैं। दादूपुर गांव उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा के दोनों ओर स्थित है। फिलहाल इस मामले में मुजफ्फरनगर पुलिस ही कार्रवाई कर रही है। घटना के खुलासे के लिए चार पुलिस टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। राजस्व विभाग की जांच में यदि घटनास्थल का क्षेत्राधिकार दूसरे जनपद में पाया जाता है, तो उसके अनुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। ---------------- ये खबर भी पढ़ें… यूपी में हवाई हमले का सायरन बजा, बम गिराए:घरों में आग लगी, मॉक ड्रिल में योगी बोले- संकट आने पर कुआं नहीं खोदते यूपी में रविवार को युद्ध से निपटने की तैयारियों को परखा गया। शाम 6 बजे सभी 75 जिलों में हवाई हमले के सायरन बजे, 10 मिनट के लिए बिजली बंद कर दी गई। सीएम योगी ने लखनऊ में एयर रेड-ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज देखी। पढ़िए पूरी खबर…
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗