8 नवंबर 2026, 3:05 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

मथुरा में सपा महानगर अध्यक्ष की नियुक्ति रद्द:भारत भूषण शर्मा को जिम्मेदारी देने पर पार्टी में विरोध, कार्यकर्ताओं ने भेजी थी शिकायत

मथुरा में समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष की नियुक्ति का फैसला 24 घंटे में ही पलट गया। अधिवक्ता भारत भूषण शर्मा को महानगर अध्यक्ष बनाने का आदेश पार्टी नेतृत्व ने निरस्त कर दिया है। नियुक्ति की घोषणा के बाद स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया था। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निजी सचिव गंगाराम

मथुरा में सपा महानगर अध्यक्ष की नियुक्ति रद्द:भारत भूषण शर्मा को जिम्मेदारी देने पर पार्टी में विरोध, कार्यकर्ताओं ने भेजी थी शिकायत
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
मथुरा में समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष की नियुक्ति का फैसला 24 घंटे में ही पलट गया। अधिवक्ता भारत भूषण शर्मा को महानगर अध्यक्ष बनाने का आदेश पार्टी नेतृत्व ने निरस्त कर दिया है। नियुक्ति की घोषणा के बाद स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया था। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निजी सचिव गंगाराम की ओर से नियुक्ति निरस्त करने का नया पत्र जारी किया गया। निष्कासन का पुराना मामला उठा भारत भूषण शर्मा लोहिया वाहिनी और मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। उनकी नियुक्ति का समर्थकों ने स्वागत किया था, लेकिन विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं ने उनके पुराने निष्कासन का मामला उठाया। उनका कहना था कि अनुशासनहीनता के आरोप में पहले पार्टी से निकाले जा चुके व्यक्ति को इतनी बड़ी जिम्मेदारी देने से पहले पूरे मामले की समीक्षा होनी चाहिए। अखिलेश यादव को भेजी शिकायत पूर्व महानगर उपाध्यक्ष राजेश यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र भेजकर नियुक्ति की जांच कराने की मांग की थी। निवर्तमान जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने भी नियुक्ति में हुई चूक की जानकारी शीर्ष नेतृत्व को दी थी। विरोध बढ़ने के बाद पार्टी नेतृत्व ने नियुक्ति का आदेश निरस्त कर दिया। हाल ही में अखिलेश यादव ने मथुरा की सभी प्रमुख और फ्रंटल इकाइयों को भंग किया था। अब नई नियुक्तियों को लेकर संगठन में चर्चाएं तेज हैं। भारत भूषण शर्मा से उनका पक्ष जानने के लिए फोन किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗