13 अक्टूबर 2026, 12:47 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
मनोरंजन

‘मॉन्स्टर’ के आखिरी शेड्यूल में पहुंचे सलमान खान, नवंबर में पूरी होगी शूटिंग

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘मॉन्स्टर’ में काफी मजेदार एक्शन सीन देखने को मिलेगा. फिल्म में सलमान खान और अरविंद स्वामी के बीच ट्रेन पर बड़े एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के बाद अब फिल्म के आखिरी शेड्यूल में सलमान कई और दमदार फाइट सीन शूट करने वाले हैं. मेकर्स इन सीन्स को बिल्कुल असली और

‘मॉन्स्टर’ के आखिरी शेड्यूल में पहुंचे सलमान खान, नवंबर में पूरी होगी शूटिंग
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘मॉन्स्टर’ में काफी मजेदार एक्शन सीन देखने को मिलेगा. फिल्म में सलमान खान और अरविंद स्वामी के बीच ट्रेन पर बड़े एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के बाद अब फिल्म के आखिरी शेड्यूल में सलमान कई और दमदार फाइट सीन शूट करने वाले हैं. मेकर्स इन सीन्स को बिल्कुल असली और जैसा दिखाना चाहते हैं. इसलिए सलमान खान फिल्म में अपने विरोधियों के साथ जबरदस्त अंदाज में भिड़ते हुए नजर आने वाले हैं. फिल्म की शूटिंग नवंबर के आखिर तक पूरी करने की तैयारी है.

मीरा रोड के स्टूडियो में शूट होंगे फाइट सीन

वामशी पैडिपल्ली के निर्देशन में बन रही ‘मॉन्स्टर’ की शूटिंग अब अपने आखिरी पड़ाव पर है. फिल्म के अगले शेड्यूल के लिए मुंबई के मीरा रोड स्थित एक स्टूडियो में सेट तैयार किया गया है. यहां करीब 50 दिन तक शूटिंग की योजना है. इस दौरान सलमान खान के कई क्लोज-क्वार्टर कॉम्बैट सीन फिल्माए जाएंगे. यानी ऐसे एक्शन सीन, जिनमें वह अपने विरोधियों से बिल्कुल करीब रहकर लड़ते नजर आएंगे.

इन सीन्स में जरूरत से ज्यादा चमक-दमक के बजाय असली लड़ाई जैसा एहसास दिखाना चाहते हैं. इसी कारण सलमान को हाथों से लड़ते हुए और अपने दुश्मनों का सामना करते हुए दिखाया जाएगा.

पहले भी शूट हो चुके हैं बड़े एक्शन सीन

‘मॉन्स्टर’ की शूटिंग अप्रैल 2026 में मुंबई में शुरू हुई थी. इसके बाद अगस्त में गोरेगांव में करीब छह हफ्ते का शेड्यूल पूरा किया गया. इस दौरान बड़े एक्शन सीन, भीड़ वाले दृश्य और अफगानिस्तान के एक गांव जैसा सेट तैयार करके शूटिंग की गई.

इसके बाद सितंबर में फिल्म के लिए मुंबई में एक और एक्शन शेड्यूल रखा गया. इसी दौरान सलमान खान और अरविंद स्वामी के बीच ट्रेन पर बड़े एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग की खबर सामने आई थी. अब फिल्म के आखिरी शेड्यूल में भी एक्शन पर खास जोर दिया जाएगा.

          View this post on Instagram                      

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

'बिग बॉस' के साथ मैनेज कर रहें 'मॉन्सटर' का शूट

सलमान खान अपने सिग्नेचर वर्क एथिक्स को बरकरार रखते हुए बिग बॉस 20 को लेकर किए गए कमिटमेंट से लेकर डिमांडिंग फिजिकल एक्शन शेड्यूल तक को खूबसूरती से बैलेंस कर रहे हैं. वो फिल्म को भी बराबर का समय देते हुए उसकी शूटिंग को नवंबर के तय समय पर खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं. अब जब फिल्म अपनी शूटिंग के फाइनल लैप में एंटर कर रही है, तब टीम फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन को तैयारी में लग जाएगी.

ईद 2027 पर रिलीज होगी ‘मॉन्स्टर’

दिल राजू के प्रोडक्शन हाउस श्री वेंकटेश्वरा क्रिएशन्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म में सलमान खान के साथ नयनतारा, जैकी श्रॉफ, अरविंद स्वामी, राहुल देव, रोनित रॉय और सीमा बिस्वास भी नजर आएंगे. फिल्म को ईद 2027 पर रिलीज करने की तैयारी है.

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗