26 नवंबर 2026, 2:52 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
खेल

मुंबई इंडियंस ने कप्तानी की तस्वीर की साफ, IPL 2027 में इस दिग्गज को मिलेगी कमान!

मुंबई इंडियंस के पास IPL 2027 से पहले कप्तानी को लेकर बड़ी टेंशन है. पिछले सीजन कमान संभालने वाले हार्दिक पांड्या ट्रेड होकर पंजाब किंग्स में पहुंच चुके हैं. उनकी जगह भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह मुंबई का हिस्सा बने हैं. हार्दिक के जाने से कप्तानी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं? हार्दिक ने एमआई को 5

मुंबई इंडियंस ने कप्तानी की तस्वीर की साफ, IPL 2027 में इस दिग्गज को मिलेगी कमान!
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

मुंबई इंडियंस के पास IPL 2027 से पहले कप्तानी को लेकर बड़ी टेंशन है. पिछले सीजन कमान संभालने वाले हार्दिक पांड्या ट्रेड होकर पंजाब किंग्स में पहुंच चुके हैं. उनकी जगह भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह मुंबई का हिस्सा बने हैं. हार्दिक के जाने से कप्तानी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं? हार्दिक ने एमआई को 5 बार खिताब जिताने वाले रोहित शर्मा को कप्तान के रूप में रिप्लेस किया था. लेकिन अब 16 दिसंबर को होने वाले ऑक्शन से पहले मुंबई ने कप्तानी को लेकर बड़ा हिंट दिया है. 

फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक खिलाड़ी के हाथ में कैप दिख रहा है. फैंस कैप और हाथ के साथ रोहित शर्मा के नाम का अंदाजा लगा रहे हैं. हार्दिक के ट्रेड होने के बाद भी हिटमैन के नाम की चर्चा हो रही थी. रोहित को कप्तानी काफी अनुभव है. हालांकि फ्रेंचाइजी ने अभी सिर्फ हिंट दिया है, कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है. 

https://t.co/XuBsxopPnb

— Mumbai Indians (@mipaltan) November 25, 2026

तिलक वर्मा भी हो सकते हैं विकल्प 

तिलक वर्मा भी कप्तानी के लिए एक विकल्प हो सकते हैं. वह युवा हैं. उन्हें टीम इंडिया के लिए खेलने का अनुभव है. घरेलू क्रिकेट में उन्होंने कप्तानी की है. अब देखना दिलचस्प होगा कि मुंबई किस खिलाड़ी पर कप्तानी के लिए मोहर लगाती है. 

मुंबई इंडियंस के रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट 

अर्शदीप सिंह (ट्रेड होकर आए), अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, जसप्रीत बुमराह, मिचेल सैंटनर, नमन धीर, क्विंटन डी कॉक, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन, शार्दुल ठाकुर, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और विल जैक्स. 

मुंबई के पास 32.60 करोड़ का पर्स 

एमआई के पास मिनी ऑक्शन के लिए 32.60 करोड़ रुपये का पर्स है. टीम के पास कुल 9 स्लॉट खाली हैं. इसमें 2 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि फ्रेंचाइजी नीमाली में किन खिलाड़ियों पर बोली लगाती है.

 

यह भी पढ़ें: केन विलियमसन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, 2027 सीजन के लिए सुपर जायंट्स के कोच बने

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗