25 नवंबर 2026, 6:10 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

मेरठ में पकड़ा गया संदिग्ध आतंकी उजैद:जम्मू-कश्मीर के सैन्य एयरबेस पर हमले की तैयारी कर रहा था, पाकिस्तानी हैंडलर से संपर्क

मेरठ में सोमवार रात सुरक्षा एजेंसियों ने संदिग्ध आतंकी उजेद को गिरफ्तार किया है। उजेद पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में था। उस पर जम्मू-कश्मीर के सैन्य एयरबेस पर हमले की साजिश रचने और शहजाद भट्टी गैंग से जुड़े होने का आरोप है। उसके मोबाइल से कई संदिग्ध व्हाट्सएप चैट मिली हैं। वह जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी मोहम्मद साजि

मेरठ में पकड़ा गया संदिग्ध आतंकी उजैद:जम्मू-कश्मीर के सैन्य एयरबेस पर हमले की तैयारी कर रहा था, पाकिस्तानी हैंडलर से संपर्क
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
मेरठ में सोमवार रात सुरक्षा एजेंसियों ने संदिग्ध आतंकी उजेद को गिरफ्तार किया है। उजेद पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में था। उस पर जम्मू-कश्मीर के सैन्य एयरबेस पर हमले की साजिश रचने और शहजाद भट्टी गैंग से जुड़े होने का आरोप है। उसके मोबाइल से कई संदिग्ध व्हाट्सएप चैट मिली हैं। वह जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी मोहम्मद साजिद के ऑनलाइन संपर्क में था। साजिद को 27 नवंबर 2025 को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उसने उजैद का नाम लिया था। गिरफ्तारी के बाद IB, ATS और अन्य खुफिया एजेंसियों ने उससे पूछताछ की है। मामले की जांच जारी है। उजेद कोतवाली थाना क्षेत्र के बनियापाड़ा का रहने वाला है। 6 महीने से संदिग्ध आतंकी के संपर्क में था उजैद और उसके पिता साजिद कपड़ों का कारोबार करते थे। कारोबार के सिलसिले में उसका जम्मू-कश्मीर आना-जाना भी रहता था। इसी दौरान उसकी संदिग्ध आतंकी मोहम्मद साजिद से जान-पहचान हो गई। संदिग्ध आतंकी मोहम्मद साजिद से उसकी ऑनलाइन बातचीत होती थी। साजिद को 27 नवंबर 2025 को गिरफ्तार किया गया था। वह सेना पर फिदायीन हमले की तैयारी कर रहा था। पूछताछ में साजिद ने ही उजेद का नाम बताया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। 18 जनवरी 2026 को जम्मू कश्मीर पुलिस ने उसके घर पर छापा मारा था, लेकिन वह भाग निकला था। पुलिस के डर से उजेद का परिवार घर पर ताला लगाकर चला गया था। सोमवार रात पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। साजिद से कहता था- मैं भी फिदायीन हमला करने को तैयार सूत्रों के मुताबिक, उजेद सोशल मीडिया पर फिदायीन हमले की बात करता था। वह ‘ट्यूशन-40’ और ‘ब्रिगेड’ नाम के ऑनलाइन समूहों में शामिल था। वह साजिद से कहता था कि वह भी आत्मघाती हमला करने के लिए तैयार है। पुलिस को उसके मोबाइल से इस संबंध में कई चैट मिली हैं। एजेंसियां अब इन चैट और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही हैं। जांच में उजेद के पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी के संपर्क में होने का इनपुट मिला है। उस पर जम्मू-कश्मीर के सैन्य एयरबेस पर हमले की साजिश में शामिल होने का भी आरोप है। गिरफ्तारी के बाद IB, ATS और अन्य खुफिया एजेंसियों ने उससे कई घंटे पूछताछ की है। 18 जनवरी को घर पर छापेमारी के दौरान फरार हो गया था उजैद कोतवाली थाना क्षेत्र के बनियापाड़ा का रहने वाले उजैद कुरैशी की तलाश में 18 जनवरी 2026 को यूपी ATS और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी की थी। उस समय उजैद घर पर नहीं मिला था। टीम ने उसके घर के बाहर नोटिस चस्पा किया और लौट गई थी। कुछ देर बाद उजैद स्कूटी से घर पहुंचा। नोटिस देखकर वह वहां से फरार हो गया था। इस घटना का वीडियो भी सामने आया था। युवाओं का ब्रेनवॉश करने का आरोप यूपी ATS के मुताबिक, उजैद एक ऐसे वॉट्सऐप ग्रुप में सक्रिय था, जिसमें भारतीय सेना पर फिदायीन हमले की साजिश रची जा रही थी। एजेंसी को शक था कि वह युवाओं का ब्रेनवॉश कर उन्हें आतंकी गतिविधियों से जोड़ने का काम कर रहा था। उथासके अलकायदा से जुड़े स्लीपर सेल में सक्रिय होने की आशंका भी जताई गई थी। छापेमारी के दौरान टीम ने उसके दो भाइयों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया , हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया था। BNS की धारा 113 में दर्ज था केस उजैद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 113 के तहत केस दर्ज किया गया था। यह धारा आतंकवादी गतिविधियों से संबंधित है। जांच एजेंसियां उसके कथित आतंकी नेटवर्क, संपर्कों और गतिविधियों की पड़ताल कर रही थीं। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के बाहु फोर्ट थाने में दर्ज मुकदमे के सिलसिले में उजैद कुरैशी की तलाश की जा रही थी। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जम्मू-कश्मीर पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है। वहां से टीम आगे की कार्रवाई के लिए मेरठ पहुंच रही है। ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें… बोलेरो ओवरब्रिज से नीचे गिरी, 4 दोस्तों की मौत:100 मीटर में फैले शव, रामपुर में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर हादसा रामपुर में तेज रफ्तार बोलेरो ओवरब्रिज से 30 फीट नीचे गिर गई। इसमें 4 दोस्तों की मौत हो गई। बोलेरो में बैठे लोग गाड़ी से निकलकर खेत में दूर-दूर जा गिरे। करीब 100 मीटर तक उनके शव पड़े थे। पढ़ें पूरी खबर…
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗