3 अक्टूबर 2026, 2:27 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

मेरठ SSP ऑफिस में महिला ने चाकू निकालकर हंगामा किया:बोली- रेप की धमकी मिली; नस काटकर जान दे दूंगी, इंस्पेक्टर ने पकड़ा

मेरठ में एसएसपी ऑफिस के बाहर बुधवार दोपहर एक 45 साल की महिला ने जमकर हंगामा किया। वह चाकू लेकर पहुंची थी और हाथ की नस काटकर जान देने की धमकी देने लगी। महिला ने पुलिस पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। उसका कहना था कि एक युवक करीब एक महीने से उसे परेशान कर रहा है और धमकी देता है। पुलिसकर्मी करीब 40 मिनट तक महिला

मेरठ SSP ऑफिस में महिला ने चाकू निकालकर हंगामा किया:बोली- रेप की धमकी मिली; नस काटकर जान दे दूंगी, इंस्पेक्टर ने पकड़ा
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
मेरठ में एसएसपी ऑफिस के बाहर बुधवार दोपहर एक 45 साल की महिला ने जमकर हंगामा किया। वह चाकू लेकर पहुंची थी और हाथ की नस काटकर जान देने की धमकी देने लगी। महिला ने पुलिस पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। उसका कहना था कि एक युवक करीब एक महीने से उसे परेशान कर रहा है और धमकी देता है। पुलिसकर्मी करीब 40 मिनट तक महिला को समझाते रहे। इसी बीच मौका पाकर इंस्पेक्टर ने महिला को पकड़ लिया। इसके बाद दूसरे पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। घटना दोपहर करीब 2:30 बजे की है। 2 तस्वीरें देखिए… अब विस्तार से पढ़िए… एसएसपी ऑफिस के गेट पर रोका तो भड़की महिला हिमाचल प्रदेश की रहने वाली महिला सरधना क्षेत्र के एक गांव में पति और दो बच्चों के साथ रहती है। उसके पति प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। महिला के मुताबिक, वह बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे अपनी शिकायत लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंची थी। गेट पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे रोक दिया। महिला ने पुलिसकर्मियों से कहा कि वह मंगलवार को भी शिकायत लेकर आई थी। उस समय उससे कहा गया था कि अफसर उठ चुके हैं। बुधवार को दोबारा आने पर उसे बताया गया कि शिकायत का समय निकल चुका है और अभी अफसर मौजूद नहीं हैं। इस पर महिला भड़क गई और गेट पर ही हंगामा शुरू कर दिया। चाकू निकालकर खुद को नुकसान पहुंचाने लगी महिला ने पुलिसकर्मियों के व्यवहार से नाराज होकर चाकू निकाल लिया। वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी और खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने लगी। हंगामा बढ़ने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने सिविल लाइन थाने को सूचना दी। इंस्पेक्टर सिविल लाइन अरुण भाटी महिला पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह शांत नहीं हुई। झाड़ियों में पहुंचकर इंस्पेक्टर ने पकड़ा करीब आधे घंटे तक पुलिसकर्मी महिला को समझाते रहे। जब वह नहीं मानी तो पुलिसकर्मियों ने उसका ध्यान दूसरी तरफ लगाने की कोशिश की। इसी दौरान इंस्पेक्टर अरुण भाटी झाड़ियों के रास्ते पीछे से महिला के पास पहुंचे और उसके हाथ से चाकू छीन लिया। इसके बाद पुलिस महिला को थाने ले गई। कांवड़ यात्रा के समय से परेशान करने का आरोप पूछताछ में महिला ने 21 साल के विनय पर परेशान करने का आरोप लगाया। महिला के मुताबिक, 28 जुलाई को कांवड़ यात्रा के समय आरोपी ने कहीं से उसका मोबाइल नंबर हासिल कर लिया और पहले मिस्ड कॉल करने लगा। इसके बाद फोन कर उसे परेशान करने लगा। महिला का आरोप है कि आरोपी रात में फोन कर अश्लील और आपत्तिजनक बातें करता था। जब उसने फोन करने से मना किया तो आरोपी ने उसे धमकी दी कि वह फोन करता रहेगा और उसके घर आकर दुष्कर्म करेगा। आरोपी के गांव पहुंची तो भीड़ जुट गई महिला के मुताबिक, वह आरोपी के गांव भी गई थी। वहां करीब 20 लोग जुट गए। महिला ने बताया कि गुस्से में वह पेड़ पर चढ़ गई और नीचे गिरने से घायल हो गई। महिला ने बताया कि गांव के प्रधान ने आरोपी को डांटने और समझाने का भरोसा दिया था। इसके बाद भी आरोपी की ओर से लगातार कॉल और मैसेज आते रहे। महिला का आरोप है कि प्रधान हर बार यही कहते रहे कि विनय अपने घर नहीं आया है। कंकरखेड़ा थाने में भी शिकायत की महिला ने इसके बाद कंकरखेड़ा थाने में शिकायत की और पुलिस को आरोपी के मैसेज और कॉल के स्क्रीनशॉट भी दिए। महिला के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि जिस मोबाइल नंबर से कॉल आ रही हैं, वह आरोपी का नंबर नहीं है। महिला का कहना है कि काफी हंगामे के बाद पुलिस ने आरोपी को दो दिन में सामने बुलाने की बात कही थी, लेकिन दो दिन बीतने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। इसी शिकायत को लेकर वह बुधवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची थी। वहां से उसे सरधना थाने जाने के लिए कहा गया। महिला ने इसी के बाद गुस्से में चाकू निकाल लिया। पुलिस ने पति को सूचना दी इंस्पेक्टर सिविल लाइन अरुण भाटी ने बताया कि महिला काफी परेशान दिखाई दे रही थी। उसके हाथ पर चोट के निशान भी हैं। महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। उसके पति को सूचना दे दी गई है। पति ने पुलिस को बताया कि महिला का इलाज चल रहा है। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दे दी गई है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने कहा- पुलिस को सूचना मिली कि खुद को महिला चोट पहुंचा रही है। तुरंत उसे रोका गया। जो हल्की चोट है उसके लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही उनकी मानसिक स्थिति के बारे में भी पता किया जा रहा है। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें 23 साल की लड़की की गला काटकर हत्या; कासगंज में ट्यूबवेल की छत पर लाश फेंकी; घर से जेवर, 3 लाख रुपए लेकर निकली थी कासगंज में 23 साल की लड़की की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इसके बाद लाश को ट्यूबवेल की छत पर फेंक दिया। लड़की की गला कटी लाश बुधवार को बरामद किया गया। लड़की मंगलवार रात करीब एक बजे से घर से लापता थी। पढ़िए पूरी खबर
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗