28 अक्टूबर 2026, 5:18 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

मुरादाबाद में रोटरी क्लब ग्रेट ने मनाया 'मंगलमयी दीपोत्सव सभा':दीपमाला-रंगोली सजाई, ईको फ्रेंडली दीपावली का दिया संदेश

मुरादाबाद में रोटरी क्लब मुरादाबाद ग्रेट ने पीली कोठी के पास सुगंध रेस्टोरेंट में 'मंगलमयी दीपोत्सव सभा' आयोजित की, जो लक्ष्मी-गणेश पूजन, आरती व दीप प्रज्ज्वलन से शुरू हुई। सदस्यों ने दीपमाला सजाई और रंगोली बनाई। सभा में स्वागत नृत्य, हाउजी, भजन, संगीत, डांडिया समेत कई मनोरंजक कार्यक्रम हुए। परी रस्तोगी ने स्वागत नृत्य किया, नीलम

मुरादाबाद में रोटरी क्लब ग्रेट ने मनाया 'मंगलमयी दीपोत्सव सभा':दीपमाला-रंगोली सजाई, ईको फ्रेंडली दीपावली का दिया संदेश
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
मुरादाबाद में रोटरी क्लब मुरादाबाद ग्रेट ने पीली कोठी के पास सुगंध रेस्टोरेंट में 'मंगलमयी दीपोत्सव सभा' आयोजित की, जो लक्ष्मी-गणेश पूजन, आरती व दीप प्रज्ज्वलन से शुरू हुई। सदस्यों ने दीपमाला सजाई और रंगोली बनाई। सभा में स्वागत नृत्य, हाउजी, भजन, संगीत, डांडिया समेत कई मनोरंजक कार्यक्रम हुए। परी रस्तोगी ने स्वागत नृत्य किया, नीलम रस्तोगी ने दीपावली हाउजी आयोजित की। कई सदस्यों ने भजन-गीत प्रस्तुत किए। राकेश कुमार रस्तोगी और अमित रस्तोगी ने कार्यक्रम का संयोजन-संचालन किया। क्लब अध्यक्ष सुनील पथिक ने समाज सेवा व जरूरतमंदों की सहायता को रोटरी का मुख्य उद्देश्य बताया। सचिव रविंद्र अग्रवाल ने क्लब के सामाजिक कार्यों की जानकारी दी। सभी सदस्यों ने गरीबों, असहायों और रोगियों की मदद करने का संकल्प लिया। पर्यावरण सुरक्षित रखने को ईको फ्रेंडली दीपावली मनाने पर जोर दिया गया। अंत में डांडिया नृत्य हुआ, सदस्यों ने शुभकामनाएं व उपहार दिए।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗