आज सितंबर महीने का आखिरी दिन है और ज्यादातर घरों में गैस सिलेंडर 30 दिन ही चलता है. ऐसे में आज काफी सारे लोगों के घर में गैस खत्म हो गया होगा और लोग बुकिंग कर रहे होंगे. सिलेंडर बुक करने से पहले ताजा रेट देखना काफी जरूरी है. यहां से आप आज के ताजा एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम जान सकते हैं. इससे ये जानकारी भी मिल जाती है कि सिलेंडर के दाम में कितना बदलाव हुआ है.
हालांकि, आज एलपीजी के भाव में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं है. दिल्ली से लेकर पटना तक आज घरेलू और कमर्शियल एलपीजी के दाम स्थिर बने हुए हैं. यहां से देखें, शहर अनुसार 14 किलो और 19 किलो वाले गैंस सिलेंडर के दाम.
शहर अनुसार, 14 किलो वाले एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम-
शहर का नाम घरेलू सिलेंडर के रेट दिल्ली 942 रुपए प्रति 14 किलोग्राम मुंबई 941.50 रुपए प्रति 14 किलोग्राम कोलकाता 968 रुपए प्रति 14 किलोग्राम बेंगलुरु 944.50 रुपए प्रति 14 किलोग्राम हैदराबाद 994 रुपए प्रति 14 किलोग्राम चेन्नई 957.50 रुपए प्रति 14 किलोग्राम कटक 968.00 रुपए प्रति 14 किलोग्राम कोयंबटूर 959.00 रुपए प्रति 14 किलोग्राम रांची 1,010.50 रुपए प्रति 14 किलोग्रामशहर अनुसार, 19 किलो वाले एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम-
शहर का नाम कमर्शियल सिलेंडर के रेट दिल्ली 2,747.50 रुपए प्रति 19 किलोग्राम मुंबई 2,701 रुपए प्रति 19 किलोग्राम कोलकाता 2,884 रुपए प्रति 19 किलोग्राम बेंगलुरु 2,831 रुपए प्रति 19 किलोग्राम हैदराबाद 2,996 रुपए प्रति 19 किलोग्राम चेन्नई 2,916.5 रुपए प्रति 19 किलोग्राम कटक 2,885 रुपए प्रति 19 किलोग्राम कोयंबटूर 2,940 रुपए प्रति 19 किलोग्राम रांची 2,925.50 रुपए प्रति 19 किलोग्रामएलपीजी ग्राहकों के लिए क्यों खास है आज का दिन?
एलपीजी के ग्राहकों के लिए आज यानी 30 सितंबर का दिन जरूरी है. क्योंकि आज एलपीजी सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन पूरा करने का आखिरी दिन है. 1 अक्टूबर से पहले इसे निपटा लेना है. नहीं तो आपको गैस सिलेंडर पर कोई सब्सिडी नहीं मिलेगी.
एलपीजी गैस कितने दिन में बुक कर सकते हैं?
नए नियम के अनुसार, अब देशभर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की अगली रिफिल बुकिंग अब पिछली बुकिंग के 25 दिन बाद की जा सकती है. पहले ये दिन 45 दिन रखा गया था.
एन चंद्रशेखरन दोबारा नहीं बन पाएंगे Tata Sons के चेयरमैन? टाटा ट्रस्ट की मंजूरी बनेगी वजह




