13 अक्टूबर 2026, 1:29 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस का विशेष अभियान:दुर्गापूजा में बाइक दस्ते और बॉडी वॉर्न कैमरे से होगी निगरानी

अम्बेडकरनगर में शारदीय नवरात्रि और दुर्गापूजा के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। मिशन शक्ति 6.0 के तहत जिले के सभी थानों में बाइक चेकिंग दस्ते गठित किए गए हैं। ये दस्ते दुर्गापूजा पंडालों, रामलीला मंचों और संवेदनशील स्थानों के आसपास भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच करेंगे। सो

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस का विशेष अभियान:दुर्गापूजा में बाइक दस्ते और बॉडी वॉर्न कैमरे से होगी निगरानी
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
अम्बेडकरनगर में शारदीय नवरात्रि और दुर्गापूजा के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। मिशन शक्ति 6.0 के तहत जिले के सभी थानों में बाइक चेकिंग दस्ते गठित किए गए हैं। ये दस्ते दुर्गापूजा पंडालों, रामलीला मंचों और संवेदनशील स्थानों के आसपास भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच करेंगे। सोमवार को पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने पुलिस लाइन से दस्तों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रत्येक थाने में एक उपनिरीक्षक और तीन मुख्य आरक्षी या आरक्षियों को शामिल कर दस्ता बनाया गया है। ये 22 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाएंगे। शाम चार बजे से रात 10 बजे तक भीड़भाड़ वाले इलाकों और चिह्नित हॉटस्पॉट पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। छेड़छाड़ और सड़क अपराधों की रोकथाम के साथ महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान रहेगा। हर दस्ते में बॉडी वॉर्न कैमरा अनिवार्य पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि प्रत्येक मोटरसाइकिल दस्ते में कम से कम एक पुलिसकर्मी बॉडी वॉर्न कैमरा लगाकर ड्यूटी करेगा। पुलिसकर्मियों को सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ जिम्मेदारी निभाने तथा आम लोगों से शालीन व्यवहार करने की हिदायत दी गई है। किसी के साथ अनावश्यक अभद्रता या उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। छेड़छाड़, मारपीट, विवाद, सड़क दुर्घटना या कानून-व्यवस्था से जुड़ी सूचना मिलने पर पुलिसकर्मियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने और संबंधित थाना प्रभारी को जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं। दस्तों के कामकाज की होगी जांच पुलिस ने दुर्गापूजा पंडाल समितियों, स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों के साथ समन्वय बनाए रखने को कहा है। क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी आकस्मिक जांच कर दस्तों की कार्यप्रणाली का जायजा लेंगे। दुर्गापूजा और मूर्ति विसर्जन के बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच सर्वश्रेष्ठ मोटरसाइकिल चेकिंग दस्तों को पुरस्कृत किया जाएगा।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗