बॉलीवुड कपल अरबाज खान और शूरा खान अक्सर मुंबई में अलग-अलग जगहों पर स्पॉट किए जाते हैं. दोनों जहां भी नजर आते हैं, पैपराजी के कैमरों में कैद हो जाते हैं. मां बनने के बाद शूरा खान एक बार फिर अपने फिट और स्टाइलिश अंदाज को लेकर चर्चा में हैं.
हाल ही में उन्हें पति अरबाज खान के साथ स्पॉट किया गया, जहां उनका बदला हुआ लुक देखने को मिला. शूरा का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर फैंस भी हैरान हैं. इस दौरान वो बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो चर्चा में हैं.
मां बनने के बाद शूरा खान का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन
बीती शाम शूरा खान और अरबाज खान को मुंबई में स्पॉट किया गया. इस दौरान शूरा का गजब का ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिला. वह डेनिम और व्हाइट क्रॉप टॉप पहने नजर आईं, जिसमें उनका फिट और स्टाइलिश अंदाज काफी शानदार लग रहा था. वहीं, अरबाज खान भी डेनिम और ब्लैक शर्ट में काफी डैशिंग दिखे.
दोनों ने साथ में पैपराजी को जमकर पोज दिए और तस्वीरें क्लिक करवाईं. शूरा इस दौरान काफी खुश नजर आईं. मां बनने के बाद उनका बदला हुआ लुक अब लोगों का ध्यान खींच रहा है. कपल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है.
View this post on Instagram
प्रेग्नेंसी के दौरान बढ़े वजन को लेकर ट्रोल हुई थी शूरा
शूरा खान को मां बनने के बाद से ही कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है. प्रेग्नेंसी के दौरान बढ़े वजन को लेकर भी शूरा को काफी भद्दे कमेंट्स सुनने पड़े थे.
इतना ही नहीं, प्रेग्नेंसी के दौरान बेबी बंप फ्लॉन्ट करने और हील्स पहनने को लेकर भी लोगों ने उन्हें ट्रोल किया था. हाल ही में अरबाज को 'बूढ़ा आदमी' कहने वाले एक यूजर को शूरा ने सोशल मीडिया पर करारा जवाब दिया था.
बता दें शूरा और अरबाज ने साल 2025 में अपनी बेटी का वेलकम किया था. कपल ने अपनी बेटी का नाम सिपारा रखा है. अक्टूबर 2026 में पूरे परिवार ने धूमधाम से सिपारा का पहला जन्मदिन मनाया. अरबाज और शूरा ने दिसंबर 2023 में शादी की थी.




