9 नवंबर 2026, 7:59 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

योगी बोले- रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले अयोध्या जरूर आएं:लेकिन माफी मांगकर जाएं; अखिलेश ने 12 दिसंबर को रामलला के दर्शन का ऐलान किया है

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को अयोध्या में रामलला के दर्शन करने को लेकर सीएम योगी ने पलटवार किया है। योगी ने कहा- रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले अयोध्या जरूर आएं। लेकिन जब वह यहां आएं, तो एक बार माफी मांगकर जाएं। प्रभु श्रीराम उन्हें माफ कर देंगे। दरअसल, शनिवार को 'दैनिक भास्कर' से बातचीत में पूर्व मंत्री और सपा नेता पवन पा

योगी बोले- रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले अयोध्या जरूर आएं:लेकिन माफी मांगकर जाएं; अखिलेश ने 12 दिसंबर को रामलला के दर्शन का ऐलान किया है
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को अयोध्या में रामलला के दर्शन करने को लेकर सीएम योगी ने पलटवार किया है। योगी ने कहा- रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले अयोध्या जरूर आएं। लेकिन जब वह यहां आएं, तो एक बार माफी मांगकर जाएं। प्रभु श्रीराम उन्हें माफ कर देंगे। दरअसल, शनिवार को 'दैनिक भास्कर' से बातचीत में पूर्व मंत्री और सपा नेता पवन पांडेय ने कहा था कि अखिलेश के साथ उनकी पत्नी डिंपल यादव और बच्चे भी अयोध्या जाएंगे। पूरा परिवार हनुमानगढ़ी में दर्शन करेगा और साधु-संतों से मुलाकात भी करेगा। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा (22 जनवरी, 2024) के बाद यह पहला मौका होगा, जब अखिलेश यादव राम मंदिर में दर्शन करेंगे। अब तक भाजपा इस मुद्दे पर लगातार सपा प्रमुख को घेरती रही है। योगी बोले- श्रीराम के अस्तित्व को नकारने वालों को मानना पड़ा अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में सीएम योगी ने रामजन्मभूमि आंदोलन का जिक्र किया। कहा- संतों ने इस आंदोलन के लिए लंबा संघर्ष किया। अशोक सिंघल के नेतृत्व और संतों के मार्गदर्शन में आंदोलन आगे बढ़ा। एक समय ऐसा था, जब अयोध्या में श्रीराम का नाम लेने पर लाठियां और गोलियां चलाई जाती थीं। राम के नाम को प्रतिबंधित करने का प्रयास किया गया था। कुछ लोगों ने वकीलों की लंबी फौज खड़ी कर भगवान श्रीराम के अस्तित्व और रामजन्मभूमि से जुड़े तथ्यों को नकारने का प्रयास किया। लेकिन, आज कम से कम उन्हें श्रीराम के अस्तित्व को स्वीकार करना पड़ रहा है। उन्होंने इसे वैचारिक विजय बताया। योगी ने कहा- यह विजय उस विचार की है, जिसमें भगवान श्रीराम ने समाज के हर वर्ग को अपनाया। उत्तर से दक्षिण तक वनवासी, गिरवासी, वानर, भालू, निषादराज और माता शबरी सभी उनके अपने थे। भगवान राम ने किसी के साथ भेदभाव नहीं किया। अखिलेश का तंज- चढ़ावा चोरी में दूध का दूध, पानी का पानी कब होगा सीएम योगी के पलटवार के बाद रात 9:14 बजे अखिलेश ने उन्हें जवाब दिया। कहा- अयोध्यावाले मुख्यमंत्री जी से पूछ रहे हैं कि चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरी के मामले में “दूध का दूध, पानी का पानी” कब होगा? होगा भी या नहीं होगा? हमने तो पहले ही इस मामले में कहा था कि जांच की लीपापोती का परिणाम निकलेगा- शाख को माफी, फुनगी को फांसी…। राम मंदिर के धर्म-धन चोरी के मामले में यही हुआ है। यहां सरगना अभी भी बरकरार है और उनके सेवक गिरफ्तार हैं। ‘अयोध्या भाजपा के भ्रष्टाचार से प्रताड़ित, दुख, अपमानित’ है। अयोध्या की तो पूरी नगरी ही ‘पीडीए’ बन गई है। विधानपरिषद में वाराणसी में भाजपा को डबल जीरो मिला है। अयोध्यावासी विधानसभा में भाजपा का स्कोर पांच जीरो करके हमेशा के लिए विदा कर देंगे। जानिए अखिलेश के अयोध्या जाने पर किसने क्या कहा ब्रजेश पाठक बोले- भगवान उन्हें सद्बुद्धि दें डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा- देर से आए, लेकिन दुरुस्त आए। भगवान उन्हें सद्बुद्धि दें, यही कहूंगा। लेकिन, उन्हें सनातन संस्कृति को भी अपनाना चाहिए। अयोध्या में कारसेवकों पर जो गोलियां चलाई गई थीं। उसके लिए माफी भी मांगनी चाहिए। राजभर ने कहा- मथुरा-काशी जाने की तारीख भी बताएं मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा- अखिलेश एक हाथ में त्रिशूल और दूसरे में चक्र लेकर अयोध्या गए थे। लेकिन, भगवान राम का आशीर्वाद नहीं लिया। वाराणसी गए, लेकिन भगवान शिव की पूजा नहीं की। अब उनके दौरों का कोई मतलब नहीं है। अयोध्या जाने की तारीख घोषित की है, तो मथुरा और काशी जाने की तारीख भी घोषित करें। मंत्री दानिश अंसारी ने कहा- अभी तक अयोध्या की याद नहीं आई लखनऊ में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा- चुनाव नजदीक आते ही सपा अब हर जगह जाने लगी है। अभी तक उसे न अयोध्या की याद आई, न ही पिछड़ों और दलितों की। पंकज चौधरी बोले- अखिलेश सनातन धर्म का अपमान करने से बचें यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा- अखिलेश यादव रामलला के दर्शन करने जा रहे हैं, यह अच्छी बात है। अखिलेश अवसर देखकर दर्शन करने जाते हैं। अखिलेश को दर्शन जरूर करना चाहिए, लेकिन लगातार सनातन धर्म का अपमान करने से बचना चाहिए। भाजपा विधायक बोले- अखिलेश कारसेवकों के सामने नाक रगड़ें तेलंगाना के भाजपा विधायक राजा सिंह ने कहा- रामलला के दर्शन करने से पहले अखिलेश यादव को कारसेवकों के सामने नाक रगड़कर माफी मांगनी चाहिए। 1990 में अयोध्या में कारसेवकों पर चली गोलियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि रामभक्तों का बलिदान देश नहीं भूला है। …………………… यह खबर भी पढ़िए… अयोध्या में 30 लाख दीये जलाए जा रहे:शोभायात्रा में रामायण के 7 कांड दिखाए; उपराष्ट्रपति, सीएम योगी समेत कई मंत्री मौजूद अयोध्या में आज 10वां दीपोत्सव मनाया जा रहा है। यहां सरयू नदी के किनारे 56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाए जा रहे हैं। इस बार नया रिकॉर्ड बनाया जाएगा। इसके बाद बाद लेजर शो होगा। इसके पहले अयोध्या में करीब 3 घंटे तक शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें 21 झांकियां शामिल थीं। पूरी खबर पढ़िए…
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗