14 अक्टूबर 2026, 1:11 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

रामपुर में कुट्‌टू आटा खाने से 25 लोग बीमार:पकौड़ी-पराठा और पूड़ी खाई थी, उल्टी-दस्त और दिल घबराने की शिकायत पर भर्ती

रामपुर में कुट्‌टू का आटा खाने से 25 लोग बीमार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेडिकल, आयुष्मान और डायरिया वार्ड में उनका इलाज शुरू कर दिया है। बीमार हुए लोगों ने बताया कि रविवार रात करीब 10 से 11 बजे के बीच उन्होंने आटे की पकौड़ी, पराठा और पूरी खाई थी। इसके कुछ घंटे बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। सोमवार सुबह से

रामपुर में कुट्‌टू आटा खाने से 25 लोग बीमार:पकौड़ी-पराठा और पूड़ी खाई थी, उल्टी-दस्त और दिल घबराने की शिकायत पर भर्ती
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
रामपुर में कुट्‌टू का आटा खाने से 25 लोग बीमार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेडिकल, आयुष्मान और डायरिया वार्ड में उनका इलाज शुरू कर दिया है। बीमार हुए लोगों ने बताया कि रविवार रात करीब 10 से 11 बजे के बीच उन्होंने आटे की पकौड़ी, पराठा और पूरी खाई थी। इसके कुछ घंटे बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। सोमवार सुबह से लेकर 8 बजे तक अलग-अलग परिवारों से कुल 25 मरीज पेट दर्द और अन्य शिकायतें लेकर अस्पताल पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग की टीम भी एक्टिव हो गई है। टीम उस दुकानदार का पता लगा रही है, जहां से बीमार लोगों ने आटा खरीदा था। नवरात्रि के पावन पर्व पर उपवास में कुट्‌टू का आटा खाना लोगों के लिए परेशानी बन गया। शहर और आसपास के इलाकों में खुला और मिलावटी कुट्टू का आटा खाने से दर्जनों लोगों की सेहत अचानक बिगड़ गई। उल्टी, दस्त और दिल घबराने की शिकायत के बाद मरीजों को आनन-फानन में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रशासन ने ऐहतियात के तौर पर मरीजों को डायरिया वार्ड और आयुष्मान वार्ड में शिफ्ट कर इलाज शुरू कर दिया है। फिलहाल सभी मरीजों को ड्रिप चढ़ाई जा रही है और किसी की हालत गंभीर नहीं बताई जा रही है। नयागंज से खरीदा था खुला आटा, बाप-बेटी और बेटे की हालत बिगड़ी मोहल्ला लाल कब्र निवासी 65 वर्षीय हीरालाल ने बताया कि उन्होंने नयागंज बाजार से कुट्टू का खुला आटा खरीदा था। रात में घर पर पकौड़ियां बनी थीं। खाना खाने के करीब 2-3 घंटे बाद रात 3 बजे अचानक उन्हें और उनके बेटे राजेश को उल्टी होने लगी और दिल घबराने लगा। मैं जब अस्पताल आया तो मेरे सामने लाइन से मरीज आ रहे थे। आटा खुला था, उस पर कोई पर्ची या एक्सपायरी डेट नहीं लिखी थी, जिससे उसकी गुणवत्ता का पता चल पाता। पराठे खाते ही बिगड़ी तबीयत घर मीर खान के रहने वाले कारण सिंह ने बताया कि उन्होंने भी बाजार से कुट्टू का आटा खरीदा था। घर में कुट्टू के आटे के पराठे बने थे, जिसे खाने के बाद उनकी 24 साल की बेटी कोमल, बेटे राजेश्वर और मनोज की तबीयत खराब हो गई। सभी का अस्पताल में इलाज जारी है। केस 3: मुरादाबाद के धतूरा वाली मिलक से आए 7 लोग भर्ती जनपद मुरादाबाद के थाना मुंडा पांडे अंतर्गत गांव धतूरा वाली मिलक के रहने वाले एक ही परिवार के 7 लोग बीमार हुए हैं। परिवार के हरिशंकर (29) ने बताया कि नवरात्रि व्रत के चलते रात करीब 10:30 बजे पूजा करने के बाद ज्वाला नगर से कुट्टू का आटा खरीदा गया था। घर जाकर पूरियां और पकौड़ियां बनीं। खाने के 2-3 घंटे बाद सभी को उल्टी-दस्त शुरू हो गए। हरिशंकर (29), विशेष कुमार (26), पूनम (26), अंजलि (26), राखी (27), संतोष (55) और कैलाश (53) का इलाज चल रहा है। जैन मंदिर निवासी परिवार के 3 लोग भर्ती जैन मंदिर निवासी सलोनी ने बताया कि उनके परिवार के तीन लोग- दीक्षा, राजकुमार और आदी अस्पताल में भर्ती हैं। उनके घर में भी रात को कुट्टू के आटे की पकौड़ियां बनी थीं। कुआं मोहल्ला से रात 4 बजे पहुंचा मरीज कुआं मोहल्ला निवासी राघव कुमार (27) को तड़के 3:57 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके घर में भी कुट्टू के आटे की पकौड़ी बनी थी, जिसे खाने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई। 12 किमी के दायरे तक फैले मरीज अस्पताल में भर्ती मरीजों में से एक परिवार घटना स्थल से करीब 12 किलोमीटर दूर का है, जबकि बाकी सभी मरीज शहर के 1-2 किलोमीटर के दायरे के ही हैं। डॉक्टरों के अनुसार, सभी मरीजों में फूड पॉइजनिंग के लक्षण हैं और उनका एहतियातन इलाज किया जा रहा है।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗