9 नवंबर 2026, 7:51 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

रामलीला मेले में दुकानदार ने ग्राहक को मार डाला:बदायूं में खिलौने के रेट को लेकर झगड़ा हुआ, दोस्त की हालत गंभीर

बदायूं में रामलीला मेले में दुकानदार ने ग्राहक की धारदार हथियार से हत्या कर दी। बीच-बचाव में दोस्त गंभीर घायल हो गया। दोनों युवक खरीदारी के लिए खिलौने की दुकान पर गए थे। खिलौनों के रेट को लेकर दुकानदार से उनका झगड़ा हो गया। बात बढ़ने पर दुकानदार ने अपने 2 बेटों के साथ मिलकर दोनों युवकों पर हमला कर दिया और भाग गए। वारदात के बाद दहश

रामलीला मेले में दुकानदार ने ग्राहक को मार डाला:बदायूं में खिलौने के रेट को लेकर झगड़ा हुआ, दोस्त की हालत गंभीर
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
बदायूं में रामलीला मेले में दुकानदार ने ग्राहक की धारदार हथियार से हत्या कर दी। बीच-बचाव में दोस्त गंभीर घायल हो गया। दोनों युवक खरीदारी के लिए खिलौने की दुकान पर गए थे। खिलौनों के रेट को लेकर दुकानदार से उनका झगड़ा हो गया। बात बढ़ने पर दुकानदार ने अपने 2 बेटों के साथ मिलकर दोनों युवकों पर हमला कर दिया और भाग गए। वारदात के बाद दहशत में व्यापारी दुकानें बंद कर भाग गए। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। घायल युवक दातागंज से BJP विधायक राजीव सिंह के ममेरे भाई का बेटा बताया जा रहा। डीएम अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। घटना जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर दातागंज थाना क्षेत्र की शनिवार रात 8 बजे की है। 2 तस्वीरें देखिए… अब जानिए पूरा मामला रोहित (25) और ऋतिक गांव बेहटा माधव के रहने वाले थे। उनके गांव से करीब ढाई किलोमीटर दूर शुक्रवार बाजार में मेला लगा था। शनिवार शाम करीब 7 बजे दोनों दोस्त घर से मेला घूमने निकले थे। मेले में रोहित अपनी बेटी के लिए खिलौना खरीदने एक दुकान पर पहुंचा। इसी दौरान खिलौने के रेट को लेकर उसकी दुकानदार से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते झगड़ा बढ़ गया। दोनों पक्षों में हाथापाई होने लगी। इसी बीच दुकानदार के दो बेटों ने धारदार हथियार निकाल लिए। रोहित और ऋतिक पर ताबड़तोड़ वार करने लगे। बरेली के रहने वाले हैं आरोपी हमले में रोहित लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऋतिक गंभीर घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आरोपी दुकानदार रहीस अहमद बरेली के फरीदपुर का रहने वाला है। एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया- मेले में खिलौने के पैसे को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। इसमें दो लोगों को चाकू लगा। इनमें से एक युवक की मौत हो गई। दूसरे का बरेली हायर सेंटर में इलाज चल रहा। मामले में दो आरोपी हैं। एक को हिरासत में लिया गया है। दूसरे की तलाश की जा रही है। शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ----------------------- ये खबर भी पढ़ें… गाजियाबाद पुलिस चौकी धमाका- दिल्ली नंबर की संदिग्ध स्कूटी मिली:कश्मीर के आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी, ATS पहुंची गाजियाबाद में वसुंधरा पुलिस चौकी में धनतेरस की रात हुए ब्लास्ट को लेकर कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। दावा किया जा रहा है कि एलिवेटेड रोड से विस्फोटक नीचे चौकी पर फेंका गया। वहां दिल्ली नंबर की संदिग्ध स्कूटी भी मिली है। पढ़िए पूरी खबर...
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗