3 अक्टूबर 2026, 3:25 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

लखनऊ में आजाद समाज पार्टी का सम्पूर्ण भागीदारी आंदोलन:इको गार्डन में मना रहे पूना पैक्ट दिवस, चंद्रशेखर आजाद होंगे शामिल

लखनऊ में गुरुवार को इको गार्डन में आजाद समाज पार्टी का संपूर्ण भागीदारी आंदोलन होगा। पार्टी 24 सितंबर को पूना पैक्ट दिवस के रूप में मना रही है। कार्यक्रम में प्रदेशभर से पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। पार्टी की मांग है कि महिला

लखनऊ में आजाद समाज पार्टी का सम्पूर्ण भागीदारी आंदोलन:इको गार्डन में मना रहे पूना पैक्ट दिवस, चंद्रशेखर आजाद होंगे शामिल
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
लखनऊ में गुरुवार को इको गार्डन में आजाद समाज पार्टी का संपूर्ण भागीदारी आंदोलन होगा। पार्टी 24 सितंबर को पूना पैक्ट दिवस के रूप में मना रही है। कार्यक्रम में प्रदेशभर से पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। पार्टी की मांग है कि महिलाओं को 50% आरक्षण में अलग कोटा दिया जाए। ओबीसी को लोकसभा और विधानसभा में आरक्षण दिया जाए। एससी, एसटी और ओबीसी के लिए पदोन्नति में आरक्षण और बैकलॉग की भर्तियां की जाएं। इसके अलावा अंबेडकरनगर, कन्नौज, जालौन और सहारनपुर के चार मेडिकल कॉलेजों में एससी-एसटी के 70% आरक्षण को कानून बनाकर बहाल करने की मांग भी की जाएगी। बाबा साहब के मिशन को आगे बढ़ाना लक्ष्य प्रदेश संयोजक कुलदीप भार्गव ने कहा कि आज हम लोग दलितों पिछड़ों कि आवाज को बुलंद करने के लिए जमा हुए हैं। आज का ये कार्यक्रम दिल्ली में होने वाला था , मगर शोषित और वंचित कि आवाज को दबाने वालों ने परमिशन कैंसिल करी। इसलिए आज हम लोग यूपी कि राजधानी में अपना कार्यक्रम कर रहे हैं। हम अपनी ताकत को दिखाने के लिए माँगो को बल देने के लिए जमा हुए हैं। जिस अधिकार के लोए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने संघर्ष किया उसी को लेकर हम भी आगे बढ़ रहे हैं। ‘यूपी में बदलाव का चुनाव’ लखनऊ कैंट प्रत्याशी अनिकेत धानुक ने कहा कि बस जनता के समर्थन कि जरूरत है। अगर उत्तर प्रदेश में 2027 में समर्थन मिला तो यूपी का नजारा बदल जाएगा। सफाई कर्मी रिक्शा चालक और दलित पिछड़ों के बच्चे विधानसभा। अभी तक जिन लोगों के भी अधिकारों का शोषण हुआ है उन सबको अधिकार दिया जाएगा। आजाद समाज पार्टी उत्तर प्रदेश में चुनाव सिर्फ सरकार बनाने के लिए नहीं लड़ेगी बदलाव लाने के लिए लड़ेगी।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗