10 अक्टूबर 2026, 5:14 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

लखनऊ में चौथी मंजिल से गिरकर कैफे संचालक की मौत:अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम, मां ने गर्लफ्रेंड पर लगाया हत्या का आरोप

लखनऊ में संदिग्ध परिस्थितियों में चौथी मंजिल से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। घटना शुक्रवार रात 10 बजे की है। युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। परिजनों ने उसकी गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस धक्का देने समेत अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है। घटना बालू अड्डे के पास स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की है। युवक यहां रहता था और

लखनऊ में चौथी मंजिल से गिरकर कैफे संचालक की मौत:अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम, मां ने गर्लफ्रेंड पर लगाया हत्या का आरोप
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
लखनऊ में संदिग्ध परिस्थितियों में चौथी मंजिल से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। घटना शुक्रवार रात 10 बजे की है। युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। परिजनों ने उसकी गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस धक्का देने समेत अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है। घटना बालू अड्डे के पास स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की है। युवक यहां रहता था और कैफे चलाता था। मां ने लगाया हत्या का आरोप लखनऊ निवासी रंजना शर्मा ने बताया कि उनके 27 साल के बेटे शिवा शर्मा के साथ यह घटना हुई। शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे रश्मि दुबे नाम की युवती का फोन आया। उसने बताया कि शिवा का एक्सीडेंट हो गया है और उसे हजरतगंज से राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया जा रहा है। सूचना मिलने पर परिजन लोहिया अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां शिवा नहीं मिला। करीब डेढ़ घंटे तक तलाश करने के बाद उन्हें पता चला कि शिवा को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने युवती पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल की 2 तस्वीरें देखिए… 'परिजन को देखते ही भाग गया ड्राइवर' आरोप है कि मां रंजना शर्मा जब मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी के बाहर पहुंचीं, तो वहां एम्बुलेंस के पास श्रद्धा दुबे (रश्मि दुबे की बहन) का ड्राइवर दानिश (जो सौरव कश्यप नाम से फोन करता था) खड़ा था। परिजनों को देखते ही वह एम्बुलेंस और शिवा को वहीं छोड़कर मौके से भाग निकला। जब परिजनों ने एम्बुलेंस चालक से पूछताछ की, तो उसने बताया कि वह पिछले तीन घंटे से पहले राम मनोहर लोहिया अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज के चक्कर काट रहा है। इसके बाद जब परिजन शिवा को अंदर एडमिट कराने ले गए, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शरीर पर गंभीर चोटें और प्रताड़ना के निशान पीड़ित मां ने आरोप लगाया है कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि सोची-समझी हत्या है। बेटे के शव को देखने पर उसके शरीर पर बर्बरता और मारपीट के साफ निशान मौजूद थे। शिवा की दोनों आंखें और जबड़ा टूटा हुआ था, नाक और कान से काफी खून बह रहा था। इसके अलावा, उसकी टांग और पसलियां टूटी हुई थीं और पूरे शरीर पर सिगरेट से जलाने के निशान तथा खरोंचें बनी हुई थीं। परिजनों का दावा है कि दिनभर शिवा को बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा गया और उसकी हत्या कर दी गई। 4-5 महीने से बेटे को परेशान करने का आरोप रंजना शर्मा ने आरोप लगाया कि श्रद्धा दुबे पिछले 4-5 महीने से उनके बेटे को परेशान कर रही थी। वह उसके साथ मारपीट करने, झूठे आरोप लगाने और समाज में बदनाम करने की धमकी देती थी। रंजना के मुताबिक, करीब 6-7 दिन पहले श्रद्धा उनकी दुकान पर भी आई थी। उसने धमकी दी थी कि बेटा उसे सौंप दें, वरना ऐसा अंजाम भुगतना पड़ेगा, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष के लोग उनके घर और दुकान के आसपास नजर रख रहे थे। पुलिस से कार्रवाई की मांग रंजना ने बताया कि घटना से एक दिन पहले आरोपी पक्ष का ड्राइवर दानिश उनके घर से फॉर्च्यूनर की चाबी लेकर गाड़ी ले जाने की कोशिश कर रहा था। विरोध करने पर उसने गाड़ी छोड़ दी। परिजनों का कहना है कि वे कई घंटों से चौक और हजरतगंज थाने के चक्कर लगा रहे हैं। वे लिखित शिकायत भी दे चुके हैं। पीड़ित मां ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर एफआईआर दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया- घटना के कारणों की जांच की जा रही है। युवक चौथी मंजिल से गिरा था। परिजनों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ……….. ये खबर भी पढ़ें… लखनऊ में 500 ड्रोन से दिखाई रामायण, VIDEO:28 फीट का धनुष तैयार किया गया, 50 हजार से ज्यादा कांच से सजाया दिवाली से पहले लखनऊ के फीनिक्स पलासियो मॉल में भगवान राम और माता सीता की शादी से जुड़ी कहानी को भव्य तरीके से दिखाया गया। यहां 28 फीट ऊंचे शिव धनुष को हाथ से काटे गए 50 हजार से ज्यादा कांच के टुकड़ों से सजाया गया। वहीं, 500 ड्रोन के शो में आसमान पर भारतीय संस्कृति से जुड़ी आकृतियां बनाई गईं। पढ़िए पूरी खबर…
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗