लखनऊ में डायग्नोस्टिक सेंटर में 10-मिनट में लाखों की चोरी:अल्ट्रासाउंड मशीन, नकदी ले उड़े 3 चोर, कार में सामान लादकर फरार; CCTV फुटेज आया सामने
लखनऊ के विक्टोरिया स्ट्रीट स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर में चोरी हुई। चोर ताला तोड़कर अल्ट्रासाउंड मशीन, लैपटॉप, दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और नकदी ले गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में गमछे से मुंह ढके तीन चोर रात करीब 3:19 बजे सेंटर में घुसते दिख रहे हैं। करीब 10 मिनट में चोरी करने के बाद वे सामान कार में लादकर फरार

लखनऊ के विक्टोरिया स्ट्रीट स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर में चोरी हुई। चोर ताला तोड़कर अल्ट्रासाउंड मशीन, लैपटॉप, दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और नकदी ले गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में गमछे से मुंह ढके तीन चोर रात करीब 3:19 बजे सेंटर में घुसते दिख रहे हैं। करीब 10 मिनट में चोरी करने के बाद वे सामान कार में लादकर फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है। चोरी के 3 तस्वीरें देखिए… कर्मचारी के पहुंचने पर चोरी की जानकारी चौक थाना क्षेत्र के विक्टोरिया स्ट्रीट स्थित फर्स्ट स्कैन डायग्नोस्टिक सेंटर में चोरी हुई है। सेंटर की संचालिका डॉ. निस्मा वहीदी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका सेंटर पिछले करीब एक साल से चल रहा है। 16 अक्टूबर की सुबह सेंटर की कर्मचारी रेश्मा वहां पहुंचीं तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। उन्होंने तुरंत संचालिका को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। डॉ. निल्मा और कर्मचारियों के मुताबिक, चोर सेंटर से वल्सन आरएस वी-22 अल्ट्रासाउंड मशीन, पीओएस मशीन, अल्ट्रासाउंड के उपकरण, मॉनिटर, प्रिंटर और लैपटॉप कंप्यूटर चोरी कर ले गए। इसके अलावा मरीजों से संबंधित काम के लिए रखे करीब 48 हजार रुपये नकद भी गायब मिले। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और चोरी हुआ सामान बरामद कराने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗

