लखनऊ में महर्षि वाल्मीकि जयंती की तैयारियां शुरू:परिवर्तन चौराहा मंदिर में पोस्टर लॉन्च, 26 अक्टूबर को सम्मेलन आयोजित
महर्षि वाल्मीकि जयंती को लेकर लखनऊ में तैयारियां शुरू हो गई हैं। गुरुवार को परिवर्तन चौराहा स्थित वाल्मीकि मंदिर में सम्मेलन का पोस्टर लॉन्च किया गया।भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ. राहुल कुमार वाल्मीकि ने बताया कि 26अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना कर भगवान श्रीराम के चरित्र स

महर्षि वाल्मीकि जयंती को लेकर लखनऊ में तैयारियां शुरू हो गई हैं। गुरुवार को परिवर्तन चौराहा स्थित वाल्मीकि मंदिर में सम्मेलन का पोस्टर लॉन्च किया गया।भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ. राहुल कुमार वाल्मीकि ने बताया कि 26अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना कर भगवान श्रीराम के चरित्र से दुनिया को परिचित कराया। जयंती के अवसर पर लखनऊ महानगर में 26 अक्टूबर को वाल्मीकि सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित पंडित राम प्रसाद बिस्मिल सभागार में सुबह 10 बजे से होगा।आयोजकों के मुताबिक सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के अलावा कई राज्यों से वाल्मीकि समाज के लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम में समाज की दशा और दिशा पर चर्चा होगी। रामायण पाठ और भंडारे होगा डॉ. राहुल कुमार वाल्मीकि ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से सभी मंदिरों में रामायण पाठ, भजन-कीर्तन और भंडारे के आयोजन का शासनादेश जारी किया गया है। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर धार्मिक कार्यक्रमों के साथ सामाजिक एकजुटता का संदेश भी दिया जाएगा। समाज की दिशा पर होगा मंथन सम्मेलन में वाल्मीकि समाज के भविष्य को लेकर विचार-विमर्श होगा। युवाओं और समाज के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही महर्षि वाल्मीकि के जीवन और उनके संघर्ष से प्रेरणा लेने का संदेश दिया जाएगा।आयोजकों ने वाल्मीकि समाज और सनातन धर्म के अनुयायियों से सम्मेलन में शामिल होने की अपील की है। उनका कहना है कि यह आयोजन समाज को एकजुट करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। पोस्ट लॉन्चिंग के दौरान दिनेश चंद्र पूर्व आईएएस, दिलीप सिंह,सौरभ मिश्रा,हर्षित कुमार,राजेंद्र कुमार वाल्मीकि और रजत वाल्मीकि के साथ अन्य लोग शामिल हुए।
समाचार स्रोत
यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗