4 नवंबर 2026, 8:27 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

वियना ओपन के फाइनल में पहुंचे कार्लोस अल्काराज:मेदवेदेव को 6-4, 7-6 से हराया; खिताबी मुकाबले में एलेक्स दे मिनाउर से टक्कर

कार्लोस अल्काराज ने वियना ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में डेनिल मेदवेदेव को सीधे सेटों में 6-4, 7-6 (7-2) से हराकर पहली बार फाइनल में जगह बना ली है। अल्काराज के करियर का यह 37वां और इस साल का 5वां टूर-लेवल फाइनल है। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स दे मिनाउर ने बड़ा उलटफेर करते हुए जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-4, 1-6, 7-

वियना ओपन के फाइनल में पहुंचे कार्लोस अल्काराज:मेदवेदेव को 6-4, 7-6 से हराया; खिताबी मुकाबले में एलेक्स दे मिनाउर से टक्कर
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
कार्लोस अल्काराज ने वियना ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में डेनिल मेदवेदेव को सीधे सेटों में 6-4, 7-6 (7-2) से हराकर पहली बार फाइनल में जगह बना ली है। अल्काराज के करियर का यह 37वां और इस साल का 5वां टूर-लेवल फाइनल है। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स दे मिनाउर ने बड़ा उलटफेर करते हुए जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-4, 1-6, 7-6 (7-4) से हराया। रविवार को होने वाले फाइनल में अल्काराज और दे मिनाउर आमने-सामने होंगे। मेदवेदेव को हराकर मार्च की हार का बदला लिया शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल में अल्काराज ने शानदार शुरुआत की। उन्होंने पहला सेट 6-4 से अपने नाम किया। दूसरे सेट में मेदवेदेव ने वापसी की और मुकाबला टाई-ब्रेकर तक पहुंचा दिया। टाई-ब्रेकर में अल्काराज ने दमदार ग्राउंडस्ट्रोक्स के दम पर 7-2 से जीत दर्ज की। उन्होंने 96 मिनट में मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ अल्काराज ने मार्च में इंडियन वेल्स के सेमीफाइनल में मेदवेदेव के हाथों मिली हार का बदला भी ले लिया। मेदवेदेव का लगातार 7 मैच जीतने का सिलसिला भी टूट गया। ATP 500 टूर्नामेंट्स में अल्काराज की लगातार 25वीं जीत कार्लोस अल्काराज का ATP 500 टूर्नामेंट्स में शानदार प्रदर्शन जारी है। यह इस कैटेगरी के इवेंट्स में उनकी लगातार 25वीं जीत है। अल्काराज और मेदवेदेव दोनों अगले महीने होने वाले सीजन के आखिरी टूर्नामेंट ATP फाइनल्स के लिए पहले ही क्वालिफाई कर चुके हैं। दे मिनाउर ने ज्वेरेव को हराकर किया उलटफेर दूसरे सेमीफाइनल में एलेक्स दे मिनाउर ने जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को तीन सेट तक चले मुकाबले में हराया। ज्वेरेव के सोमवार को वर्ल्ड नंबर-1 बनने की पुष्टि हो चुकी थी। दे मिनाउर ने पहला सेट 6-4 से जीता, लेकिन दूसरे सेट में ज्वेरेव ने 6-1 से वापसी की। निर्णायक सेट टाई-ब्रेकर तक पहुंचा, जहां दे मिनाउर ने 7-4 से जीत दर्ज की। उन्होंने मुकाबला 6-4, 1-6, 7-6 (7-4) से अपने नाम किया। इनडोर हार्ड कोर्ट पर दे मिनाउर का रिकॉर्ड 10-0 इस जीत के साथ दे मिनाउर ने इस सीजन इनडोर हार्ड कोर्ट पर अपना अजेय रिकॉर्ड बरकरार रखा है। वह अब तक 10 मैच जीत चुके हैं और एक भी मुकाबला नहीं हारे हैं। यह उनके करियर का 23वां टूर-लेवल फाइनल होगा। इस जीत से अगले महीने होने वाले ATP फाइनल्स में जगह बनाने की उनकी उम्मीदें भी मजबूत हुई हैं। रविवार को खेला जाएगा खिताबी मुकाबला वियना ओपन का फाइनल रविवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे खेला जाएगा। इसमें अल्काराज और दे मिनाउर खिताब के लिए आमने-सामने होंगे। वियना ओपन के बाद 2 नवंबर से ATP पेरिस मास्टर्स की शुरुआत होगी। इसमें दुनिया के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। --------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… इंडिया ए ने पहली पारी में 346 रन बनाए:न्यूजीलैंड ए के खिलाफ जुरेल का शतक, आकाशदीप ने फिफ्टी लगाई इंडिया ए ने क्राइस्टचर्च में चल रहे पहले अनऑफिशियल टेस्ट में न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहली पारी में 346 रन बनाए। कप्तान ध्रुव जुरेल ने 171 गेंद पर 105 रन की पारी खेली। जुरेल ने 4 घंटे 7 मिनट बल्लेबाजी की। ध्रुव की पारी में 11 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। पूरी खबर
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗