16 अक्टूबर 2026, 6:28 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया:चौथे टी-20 में होप का शतक; संजू की फिफ्टी काम नहीं आई, सीरीज 2-2 से बराबर

वेस्टइंडीज ने चौथे टी-20 में भारत को 24 रन से हरा दिया। इसी के साथ 5 मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर हो गई है। आखिरी मुकाबला 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 247 रन बनाए। कप्तान शाई होप ने 50 बॉल पर नाबाद 102 रन बनाए। होप ने सीरीज में दूसरा शतक लगाया। इससे पहल

वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया:चौथे टी-20 में होप का शतक; संजू की फिफ्टी काम नहीं आई, सीरीज 2-2 से बराबर
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
वेस्टइंडीज ने चौथे टी-20 में भारत को 24 रन से हरा दिया। इसी के साथ 5 मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर हो गई है। आखिरी मुकाबला 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 247 रन बनाए। कप्तान शाई होप ने 50 बॉल पर नाबाद 102 रन बनाए। होप ने सीरीज में दूसरा शतक लगाया। इससे पहले उन्होंने रांची में खेले गए दूसरे मैच में सेंचुरी लगाई थी। जवाब में भारत 19.3 ओवर में 223 रन बनाकर ऑलआउट हो गया। संजू सैमसन ने 23 बॉल पर 56 रन बनाए। उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के लगाए। तिलक वर्मा ने 43 और नीतिश रेड्डी ने 41 रन बनाए। वेस्टइंडीज की तरफ से कीमो पॉल ने 5 विकेट लिए। मैच का पूरा स्कोरबोर्ड… कीमो पॉल ने पलटा मैच भारत के ओपनर्स ने 25 बॉल पर 60 रन जोड़े। संजू सैमसन ने फिफ्टी लगाई, लेकिन कीमो पॉल ने एक ही ओवर में संजू और ईशान किशन को आउट कर दिया। इसके बाद गुडाकेश मोती ने अभिषेक शर्मा और नमन धीर को लगातार गेंदों पर आउट किया। तिलक वर्मा और नीतीश रेड्डी ने पारी संभालने की कोशिश की। तिलक ने 25 गेंदों पर 43 रन बनाए। नीतीश ने 20 गेंदों पर 41 रन की पारी खेली। कीमो ने 4 ओवर में 41 रन देकर 5 विकेट लिए। वह मेंस टी-20 इंटरनेशनल में एक से ज्यादा बार 5 विकेट लेने वाले वेस्टइंडीज के पहले गेंदबाज बने। मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗