16 अक्टूबर 2026, 6:27 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
मनोरंजन

शादी के दिन ही पत्नी तान्या से भिड़े मिस्टर फैजू, पिता से भी हुई बड़ी भूल, व्लॉग को मिले 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज

10 अक्टूबर को मिस्टर फैजू ने तान्या संग शादी कर ली है. उन्होंने अपनी वेडिंग की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर फैंस को ये खुशखबरी दी. अब शादी के कुछ ही समय बाद उन्होंने शादी के दिन का एक दिलचस्प किस्सा सुनाया है. फैजू ने बताया कि न

शादी के दिन ही पत्नी तान्या से भिड़े मिस्टर फैजू, पिता से भी हुई बड़ी भूल, व्लॉग को मिले 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

10 अक्टूबर को मिस्टर फैजू ने तान्या संग शादी कर ली है.  उन्होंने अपनी वेडिंग  की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर फैंस को ये खुशखबरी दी. अब शादी के कुछ ही समय बाद उन्होंने शादी के दिन का एक दिलचस्प किस्सा सुनाया है.

फैजू ने बताया कि निकाह के दिन ही उनकी और तान्या की लड़ाई हो गई थी. इतना ही नहीं, इस खास मौके पर उनके पिता से भी एक बड़ी भूल हो गई, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे.

इस बात पर हुई फैजू और तान्या की लड़ाई
फैजू ने अपने यूट्यूब चैनल पर व्लॉग शेयर किया है. जिसमें देखा जा सकता है कि वो दुल्हा बने हुए व्लॉगिंग करते नजर आ रहे हैं. फैजू ने बताया कि ये सेटअप उन्होंने सिर्फ शादी के लिए करवाया. क्योंकि वो निकाहनामा 10 अक्टूबर को पढ़ चुके थे. सेटअप को लेकर उनकी और उनकी पत्नी के बीच नोकझोक हो गई.

व्लॉग में फैजू ने कहा, 'मैंने पोस्ट वेडिंग शूट के लिए इतना अच्छा सेटअप लगवाया और इसने आते ही मुझसे लड़ाई कर ली है. हमारा झगड़ा इस बात पर हुआ कि कौन किस साइड बैठेगा. मेरा राइट प्रोफाइल है. और इसका लेफ्ट प्रोफाइल अच्छा है. हम लोग एडजस्ट कर लेगें.' 

इसके बाद फैजू ने तान्या ने कहा, 'मेरी 33 मिलियन में 20 मिलियन लगभग फीमेल फॉलोइंग है उन्हें क्या कहना चाहोगी?' इस पर तान्या के कहा, 'आपकी जितनी भी फीमेल फॉलोइंग है वो सब आपकी बहन हैं. व्लॉग में आगे देखा गया कि तान्या अपना फोटोशूट करवाती नजर आई. 

पिता से हुई भूल
वीडियो में फैजू ने बताया कि उनके पिता निकाहानामा ही भूल गए हैं. फैजू की उनका शादी के दिन काफी इमोशनल होती नजर आईं. उन्होंने कहा कि वो काफी खुश हैं और ये दिन दिखाने के लिए अल्लाह का शुक्रिया करती हैं. व्लॉग में आगे फैजू और तान्या मक्का मदीना भी फोटोशूट के लिए पहुंचे.

बता दें, फैजू के इस व्लॉग को मिले 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं.

मालूम हो कि यूट्यूबर मिस्टर फैजू उर्फ फैसल शेख ने तान्या के साथ 10 अक्टूबर को निकाह किया था. कपल को सोशल मीडिया पर ढेरो बधाइयां मिली.

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗