4 नवंबर 2026, 8:03 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
टेलीविजन

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में हीरो को मिलती है मोटी फीस, टीवी की 'पार्वती' सोनारिका का खुलासा

टीवी के पॉपुलर माइथोलॉजिकल शो 'देवों के देव...महादेव' में माता पार्वती का किरदार निभाकर मशहूर हुईं एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया ने साउथ इंडस्ट्री की पोल खोली है. उन्होंने कहा कि साउथ में फीस को लेकर काफी भेदभाव होता है. उन्होंने कहा कि वहां मेल स्टार्स को ज्यादा तवज्जो दी जाती है.

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में हीरो को मिलती है मोटी फीस, टीवी की 'पार्वती' सोनारिका का खुलासा
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

टीवी के पॉपुलर माइथोलॉजिकल शो 'देवों के देव...महादेव' में माता पार्वती का किरदार निभाकर मशहूर हुईं एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया ने साउथ इंडस्ट्री की पोल खोली है. उन्होंने कहा कि साउथ में  फीस को लेकर काफी भेदभाव होता है. उन्होंने कहा कि वहां मेल स्टार्स को ज्यादा तवज्जो दी जाती है. 

साउथ इंडस्ट्री में होता है भेदभाव
सोनारिका भदौरिया ने कई साउथ फिल्मों में काम किया है. एक्ट्रेस ने Hauterrfly के 'मेल फेमिनिस्ट' पॉडकास्ट में बताया कि तेलुगु और तमिल फिल्म इंडस्ट्री में  फीस को लेकर भेदभाव होता है. उनका कहना है कि नए मेल एक्टर्स को भी मोटी फीस दी जाती है, क्योंकि दर्शक उन्हें अपना हीरो मानते हैं. वहीं, हिंदी टीवी इंडस्ट्री में कई सालों का अनुभव रखने वाले कलाकारों को भी इसके मुकाबले काफी कम पैसे मिलते हैं. 

सोनारिका ने कई साउथ फिल्मों में किया है काम
सोनारिका ने साल 2015 में तेलुगु फिल्म 'जादूगाडू' से फिल्म साउथ में डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने 'स्पीडुन्नोडु', 'ईडो रकं आडो रकं', 'इंद्रजीत' और हिंदी हॉरर फिल्म 'सांसें: द लास्ट ब्रीथ' में काम किया. उन्होंने साल 2022 में आई हिंदी फिल्म 'हिंदुत्व' में काम किया था

सोनारिका भदौरिया ने कई टीवी शो किए हैं
बता दें, सोनारिका ने साल 2011 में टीवी शो 'तुम देना साथ मेरा' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. हालांकि, उन्हें असली पहचान 'देवों के देव...महादेव' में माता पार्वती का किरदार निभाकर मिली. इसके बाद सोनारिका 'इश्क में मरजावां', 'पृथ्वी वल्लभ: इतिहास भी, रहस्य भी' और 'दास्तान-ए-मोहब्बत: सलीम अनारकली' जैसे शोज में नजर आईं.

मदरहुड एंजॉय कर रहीं एक्ट्रेस
सोनारिका भदौरिया फिलहाल फिल्मों और टीवी से ब्रेक पर हैं. साल 2024 में  उन्होंने बिजनेसमैन विकास पाराशर से शादी की थी और फिर साल 2025 में एक्ट्रेस एक बेटी की मां बनीं. सोनारिका स्क्रीन से बेशक दूर हैं लेकिन वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. सोनारिका अक्सर अपने पति और बेटी संग अपनी तस्वीरें और लाइफ की झलकियां शेयर करती रहती हैं जिन्हें फैंस बेहद पसंद करते हैं. 

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗