16 अक्टूबर 2026, 6:25 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
बिजनेस

सोने के फंड में पैसा लगाने पर रोक, आपकी SIP पर क्या होगा असर?

म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री ने बड़ा कदम उठाया है. आज से HDFC म्यूचुअल फंड, ICICI प्रूडेंशियल और टाटा म्यूचुअल फंड जैसे देश के 17 से अधिक बड़े फंड हाउसों ने सभी गोल्ड फंड-ऑफ-फंड्स (FoFs) में नया निवेश लेना बंद कर है. त्योहारी सीजन से पहले डिजिटल गोल्ड में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए उठाया गया कदम किसी झ

सोने के फंड में पैसा लगाने पर रोक, आपकी SIP पर क्या होगा असर?
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री ने बड़ा कदम उठाया है. आज से HDFC म्यूचुअल फंड, ICICI प्रूडेंशियल और टाटा म्यूचुअल फंड जैसे देश के 17 से अधिक बड़े फंड हाउसों ने सभी गोल्ड फंड-ऑफ-फंड्स (FoFs) में नया निवेश लेना बंद कर है. त्योहारी सीजन से पहले डिजिटल गोल्ड में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए उठाया गया कदम किसी झटके से कम नहीं है. बता दें कि म्यूचुअल फंड कंपनियों ने मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के निर्देशों के बाद यह फैसला लिया है.

सेबी ने क्यों किया ऐसा?

धनतेरस, दीवाली जैसे फेस्टिव सीजन के दौरान लोग सोने पर जमकर दांव लगाते हैं, जिससे इसकी मांग अचानक से बढ़ जाती है. त्योहारी सीजन में इस भारी इनफ्लो से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है. साथ ही सोने की कीमतों में हालिया उतार-चढ़ाव भी इस फैसले के पीछे की एक वजह है. हाल के दिनों में अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू दोनों बाजारों में सोने की कीमतों में तेज गिरावट देखी गई. भारत में पिछले दिनों सोने की कीमतें टूटकर 1,49,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है.

म्यूचुअल फंड्स के लिए नियम है कि वे जितना पैसा डिजिटल गोल्ड में लेंगे, उतने का ही 100% फिजिकल गोल्ड उन्हें अपने पास सुरक्षित रखना होगा. इस क्रम में अगर फेस्टिव सीजन में डिमांड काफी ज्यादा बढ़ जाए, तो म्यूचुअल फंड्स के लिए बाजार से बड़े पैमाने पर सोना खरीदना मुश्किल हो जाएगा. ऐसे में कंपनी और ग्राहक दोनों को नुकसान होगा. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इन पाबंदियों का मकसद त्योहारी सीजन की मांग के बीच आयात में होने वाली संभावित भारी बढ़ोतरी को रोकना और रुपये को सहारा देना है. इसे एक तरह से जोखिम प्रबंधन के तौर पर देख सकते हैं.

सोने के फंड में पैसा लगाने पर रोक ! आपको याद होगा कि प्रधानमंत्री ने विदेशी मुद्रा की बचत के सोना नहीं ख़रीदने की अपील की थी. फिर सरकार ने सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी भी बढ़ाई गई ताकि देश में सोना महंगा हो और खपत घटें. इसका परिणाम यह हुआ कि अप्रैल में करीब $6 बिलियन का सोना देश में आया था लेकिन सितंबर में घटकर $2 बिलियन के आसपास आ गया. अब त्योहारों में सोने की माँग घटाने के लिए गोल्ड फंड ऑफ फंड में निवेश पर रोक लगाई गई है. यह फ़ैसला कई बड़े म्यूचुअल फंड हाउस ने कल देर रात किया है लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि किसके कहने पर यह रोक लगाई गई है.SEBI के ‘मौखिक आदेश’ पर फ़ैसला लेने की ख़बर है. गोल्ड फंड ऑफ फंड ( FOF) निवेशकों से पैसे लेते हैं और गोल्ड ETF यानी Exchange Traded Funds में लगाते हैं. इसका फ़ायदा ये होता है कि निवेशक बिना सोना ख़रीदें सोने में निवेश कर लेता है. भाव में उतार-चढ़ाव का फ़ायदा या नुक़सान उठाता है. फंड को फिर भी सोना ख़रीदना पड़ता है. इससे सोने की माँग बढ़ सकती है, इसलिए यह रोक लगाईं गई है. हालाँकि इस तरह के फंड में जिसकी SIP पहले से चल रही है वो चलती रहेगी. गोल्ड ETF भी एक्सचेंज पर ख़रीदा बेचा जा सकेगा. इस कदम का कारण डॉलर के मुक़ाबले रुपया बचाना है. इस साल की शुरुआत से डॉलर ₹90 से गिरकर ₹95 तक पहुंच गया है. जब सोना ख़रीदते हैं तो डॉलर खर्च करने पड़ते हैं. डॉलर की माँग बढ़ती है तो वो महंगा होता रहता है. यह दुश्चक्र तोड़ने की कोशिश हो रही है.

— Milind Khandekar (@milindkhandekar) October 16, 2026

ग्राहकों के लिए राहत की बात

नए लगाए गए प्रतिबंधों के तहत 16 अक्टूबर से गोल्ड ईटीएफ FoF में नए और अतिरिक्त एकमुश्त निवेश, स्विच-इन, टॉप-अप और नई सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) तथा सिस्टेमेटिक ट्रांसफर प्लान (STP) के रजिस्ट्रेशन पर अस्थायी रूप से रोक रहेगी.

हालांकि, 16 अक्टूबर से पहले से रजिस्टर्ड SIP या STP की मासिक किस्तें बिना किसी रुकावट के कटती रहेंगी, जो बाजार में चल रहे मौजूदा नेट एसेट वैल्यू (NAV) पर प्रोसेस होंगी. साथ ही  रिडेम्पशन और स्विच-आउट की सुविधा भी जारी रहेगी. 

ये भी पढ़ें:

मस्क के तंज पर अंबानी की रिलायंस का पहला बयान, कंपनी बोली- 'स्टारलिंक का...' 

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗