4 नवंबर 2026, 11:01 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

संभल में दीपावली-धनतेरस पर मुख्य बाजार NO E-रिक्शा जोन घोषित:कल से लागू होगा रूट डायवर्जन, जिला अस्पताल में 8 बेड का वार्ड आरक्षित

संभल में धनतेरस और दीपावली पर बाजारों में भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। मुख्य बाजारों में 5 नवंबर से ई-रिक्शा की आवाजाही पर रोक रहेगी। कुछ रास्तों को नो ई-रिक्शा जोन बनाया गया है, जबकि एक मार्ग को वन-वे किया गया है। सुरक्षा और निगरानी के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ CCTV कैमरों से भी नजर रखी जा रह

संभल में दीपावली-धनतेरस पर मुख्य बाजार NO E-रिक्शा जोन घोषित:कल से लागू होगा रूट डायवर्जन, जिला अस्पताल में 8 बेड का वार्ड आरक्षित
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
संभल में धनतेरस और दीपावली पर बाजारों में भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। मुख्य बाजारों में 5 नवंबर से ई-रिक्शा की आवाजाही पर रोक रहेगी। कुछ रास्तों को नो ई-रिक्शा जोन बनाया गया है, जबकि एक मार्ग को वन-वे किया गया है। सुरक्षा और निगरानी के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ CCTV कैमरों से भी नजर रखी जा रही है। संभल, चंदौसी और बहजोई में लागू होगी व्यवस्था संभल कोतवाली कस्बा क्षेत्र के सर्राफा बाजार समेत मुख्य बाजारों में 5 नवंबर से नो ई-रिक्शा जोन लागू होगा। 6 नवंबर को धनतेरस और 7 व 8 नवंबर को दीपावली है। बाजारों में खरीदारी के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से लोग पहुंच रहे हैं। चंदौसी और बहजोई कोतवाली कस्बा क्षेत्र के मुख्य बाजारों में भी ई-रिक्शा की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। बाजारों में मिट्टी के दीपक, बर्तन, हाथी-घोड़े-ऊंट के खिलौने और भगवान गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमाओं की दुकानें सज गई हैं। दो रास्तों पर ई-रिक्शा की आवाजाही बंद सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने बताया कि DM के निर्देश पर ARTO, ट्रैफिक इंस्पेक्टर और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्था बनाई गई है। पोस्ट ऑफिस से ठंडन तिराहे तक और शंकर चौराहे से कोतवाली तक ई-रिक्शा नहीं चलेंगे। सर्राफा बाजार से नगर पालिका तक का रास्ता केवल एक दिशा में जाने के लिए खुला रहेगा। प्रशासन और पुलिस की टीमें बाजारों का निरीक्षण कर रही हैं। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 700 से ज्यादा CCTV कैमरों से निगरानी संभल कोतवाली की सत्यव्रत पुलिस चौकी में बने CCTV कंट्रोल रूम से शहर पर नजर रखी जा रही है। इसके लिए 700 से ज्यादा सरकारी और निजी कैमरों की मदद ली जा रही है। अस्पताल में तैयार होगा आठ बेड का वार्ड दीपावली के दौरान आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में आठ बेड का वार्ड तैयार किया जा रहा है। अस्पताल के CMS डॉ. राजेंद्र सैनी ने बताया कि रूटीन और इमरजेंसी ड्यूटी के लिए चार्ट बनाया जा रहा है। यह व्यवस्था 5 नवंबर से लागू होगी।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗