4 नवंबर 2026, 10:10 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

'सम्राट चौधरी CM हैं, मुख्यमंत्री नहीं', प्रशांत किशोर की पार्टी ने ली चुटकी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में होने वाले अपराधों को लेकर दिल्ली में ऐसा बयान दे दिया कि अब उस पर सियासत शुरू हो गई है. दरअसल सम्राट चौधरी ने एक कार्यक्रम में यह कह दिया कि हमारे यहां कोई अपराध नहीं है, अपराध का कॉन्सेप्ट ही खत्म हो चुका है. क्राइम

'सम्राट चौधरी CM हैं, मुख्यमंत्री नहीं', प्रशांत किशोर की पार्टी ने ली चुटकी
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में होने वाले अपराधों को लेकर दिल्ली में ऐसा बयान दे दिया कि अब उस पर सियासत शुरू हो गई है. दरअसल सम्राट चौधरी ने एक कार्यक्रम में यह कह दिया कि हमारे यहां कोई अपराध नहीं है, अपराध का कॉन्सेप्ट ही खत्म हो चुका है. क्राइम हो सकता है लेकिन अपराध नहीं. अब सीएम के ज्ञान पर विपक्षी दल सवाल उठा रहे हैं. 

सम्राट चौधरी के बयान को जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरभ ने हास्यास्पद बताया. मंगलवार (03 नवंबर, 2026) को उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा, "...कह रहे हैं कि बिहार से अपराध का कॉन्सेप्ट खत्म हो गया है, बिहार में अपराध जैसी अब कोई चीज नहीं है… बिहार में क्राइम हो सकता है अपराध नहीं, जैसे सम्राट चौधरी बिहार के चीफ मिनिस्टर हैं, मुख्यमंत्री नहीं, नरेंद्र मोदी प्राइम मिनिस्टर हैं, प्रधानमंत्री नहीं, ये उनका (सम्राट) लेटेस्ट ज्ञान है…" 

एनसीआरबी के आंकड़ों का दिया हवाला

उन्होंने सम्राट चौधरी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कैलिफोर्निया से उन्होंने पीएफसी की डिग्री ली है. कुमार सौरभ ने सवाल उठाया कि आपके जो अधिकारी हैं वो कम से कम गूगल भी करके भाषण देते हैं या नहीं? या आप कुछ भी पढ़ दे रहे हैं? बिहार में अपराध के आंकड़े क्या हैं जरा गूगल कर लीजिए. एनसीआरबी की वेबसाइट पर आंकड़े हैं.

यह भी पढ़ें- 'कॉकरोच का भी चेहरा बेनकाब हो गया', BJP के इस नेता का बड़ा बयान

'किस तरह का हास्यास्पद बयान दे रहे'

कुमार सौरभ ने बिहार के कई जिलों की आपराधिक घटनाओं का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को घेरा. पूछा कि क्या आपके (सम्राट चौधरी) अधिकारी इसके बारे में आपको नहीं बता रहे हैं? किस तरह का हास्यास्पद बयान दे रहे हैं? मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के तौर पर अपराध पर लगाने के लिए आप क्या कर रह होंगे इसकी कल्पना की जा सकती है. क्योंकि जिस मुख्यमंत्री को यह नहीं पता है कि बिहार में अपराध है या नहीं वो इस पर क्या लगाम लगाएंगे?

बता दें कि जन सुराज के अलावा उधर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी सम्राट चौधरी को उनके बयान पर घेरा है. अन्य विपक्षी दलों की ओर से भी प्रतिक्रिया आना तय है.

यह भी पढ़ें- CM सम्राट चौधरी ने दिल्ली में कहा- बिहार की दो कमजोरी… पानी और आबादी

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗