सराय जगदीश रेलवे फाटक पर 80 करोड़ से बनेगा ओवरब्रिज:8 करोड़ रुपए जारी, प्रशासनिक मंजूरी के बाद निर्माण की तैयारी शुरू
ज्ञानपुर में सराय जगदीश हाल्ट स्थित रेलवे फाटक पर 80 करोड़ रुपये की लागत से ओवरब्रिज बनाया जाएगा। परियोजना को प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है और निर्माण के लिए 18 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। विधायक विपुल दुबे ने बुधवार को प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रेलवे से एनओसी और कुछ तकनीकी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद निर

ज्ञानपुर में सराय जगदीश हाल्ट स्थित रेलवे फाटक पर 80 करोड़ रुपये की लागत से ओवरब्रिज बनाया जाएगा। परियोजना को प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है और निर्माण के लिए 18 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। विधायक विपुल दुबे ने बुधवार को प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रेलवे से एनओसी और कुछ तकनीकी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद निर्माण प्रक्रिया शुरू होगी। जल्द ही भूमि पूजन और शिलान्यास कराने की तैयारी है। विधायक ने बताया कि सराय जगदीश रेलवे फाटक पर अक्सर जाम लगता है। इससे मरीजों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और राहगीरों को परेशानी होती है। इसी रास्ते पर माता सीता समाहित स्थल होने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक भी आते हैं। उन्होंने बताया कि एक दिन इस मार्ग से गुजरते समय एंबुलेंस में 16 साल के बच्चे को देखा था। फाटक पर जाम के कारण हो रही परेशानी को देखते हुए उन्होंने इसका स्थायी समाधान कराने का संकल्प लिया। 30 दिन में पूरी कराई जाएंगी तकनीकी औपचारिकताएं विपुल दुबे ने बताया कि रेलवे विभाग की एनओसी सहित कुछ तकनीकी प्रक्रियाएं अभी बाकी हैं। इन्हें पूरा होने में करीब 30 दिन लग सकते हैं। इसके लिए वह प्रयागराज जाकर रेलवे अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। ब्रिज कारपोरेशन के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर शेष औपचारिकताएं जल्द पूरी कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि निर्माण कार्य शुरू करने का रास्ता साफ हो सके। ककराही और माधोसिंह फाटक पर भी बनेगा ओवरब्रिज विधायक ने बताया कि विकास की यह पहल केवल सराय जगदीश तक सीमित नहीं रहेगी। ककराही और माधोसिंह रेलवे फाटक पर भी ओवरब्रिज निर्माण की तैयारी चल रही है। उन्होंने मूसी में बने पुल का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले वहां रास्ता काफी संकरा था, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती थी। लोगों की सुविधा के लिए पुल का निर्माण कराया गया। कोनिया की समस्या के समाधान के लिए जमीन चिह्नित प्रेस वार्ता में विधायक ने कोनिया क्षेत्र की समस्याओं पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि गर्मी में आवागमन की परेशानी दूर करने के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। पावर कारपोरेशन के स्तर पर कुछ प्रक्रियाएं बाकी हैं, जिन्हें पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह खुद को ज्ञानपुर का वकील मानते हैं और क्षेत्र की समस्याओं को उठाना अपनी जिम्मेदारी समझते हैं। विकास के लिए निरंतर प्रयास, अधिकारियों से समन्वय और जनता का विश्वास जरूरी है। ज्ञानपुर विधानसभा के साथ पूरे जनपद की जनसमस्याओं को प्राथमिकता से उठाकर विकास कार्यों को गति देने का प्रयास जारी रहेगा।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗


