3 अक्टूबर 2026, 3:24 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

हापुड़ में साहित्य समिति की बैठक:स्मारिका 'साहित्यम' का विमोचन, आगामी महापर्व की रूपरेखा तय

हापुड़ साहित्य समिति की आम बैठक शनिवार को प्रयाग हॉस्पिटल परिसर में आयोजित की गई। संरक्षक डॉ. अशोक मैत्रेय की अध्यक्षता और महासचिव महेश वर्मा के संचालन में हुई इस बैठक का मुख्य आकर्षण 'साहित्यम महापर्व 2025' की स्मारिका ‘साहित्यम’ का विमोचन रहा। संरक्षक डॉ. अशोक मैत्रेय, मार्गदर्शक डॉ. श्याम कुमार और अध्यक्ष इंदु मित्तल सहित अन्य

हापुड़ में साहित्य समिति की बैठक:स्मारिका 'साहित्यम' का विमोचन, आगामी महापर्व की रूपरेखा तय
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
हापुड़ साहित्य समिति की आम बैठक शनिवार को प्रयाग हॉस्पिटल परिसर में आयोजित की गई। संरक्षक डॉ. अशोक मैत्रेय की अध्यक्षता और महासचिव महेश वर्मा के संचालन में हुई इस बैठक का मुख्य आकर्षण 'साहित्यम महापर्व 2025' की स्मारिका ‘साहित्यम’ का विमोचन रहा। संरक्षक डॉ. अशोक मैत्रेय, मार्गदर्शक डॉ. श्याम कुमार और अध्यक्ष इंदु मित्तल सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से स्मारिका का लोकार्पण किया। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. अशोक मैत्रेय ने साहित्य को समाज व संस्कृति को जोड़ने वाली मुख्य कड़ी बताया। डॉ. श्याम कुमार ने नए रचनाकारों को मंच देने पर जोर दिया, जबकि अध्यक्ष इंदु मित्तल ने आगामी आयोजनों को और भव्य बनाने की प्रतिबद्धता जताई। दूसरे चरण में 'साहित्यम महापर्व' के द्वितीय संस्करण की रूपरेखा, बजट, व्यवस्थाओं और सदस्यों की जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया। इस दौरान डॉ. योगेश कुमार गोयल, राकेश कुमार, पूनम अग्रवाल, संजीव कुमार, विशाल मांगलिक, वरुण मित्तल और डॉ. गौरव मित्तल आदि मौजूद रहे। अंत में महासचिव महेश वर्मा ने सभी का आभार जताया।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗